बैगलेस स्कूल योजना
UP 10 Day Bagless School Plan: उत्तर प्रदेश ने कक्षा 6 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए सभी सरकारी स्कूलों में 10 दिवसीय बैगलेस स्कूल कार्यक्रम शुरू किया है। इसका उद्देश्य शैक्षणिक बोझ को कम करना और पढ़ाई को अधिक रोचक व सार्थक बनाना है। यह पहल राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के तहत है। इसमें पाठों को रटने के बजाय व्यावहारिक, गतिविधि-आधारित और अनुभवात्मक शिक्षा (Practical, activity-based व experiential learning) की ओर बदलाव को बढ़ावा मिलेगा।
छात्रों को क्या होगा फायदा
छात्रों को कॉन्सेप्ट को प्रैक्टिकली रूप से समझने में मदद मिलेगी। इस योजना को क्रियान्वित करने के लिए, राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (NCERT) ने 'आनंदम' (आनंदमय शिक्षा) दिशानिर्देश तैयार किए हैं। इन दिशानिर्देशों का उद्देश्य छात्रों के तनाव को कम करना और उन्हें कक्षा में पढ़ाई को मनोरंजक और प्रैक्टिकली रूप से सीखने के लिए प्रोत्साहित करना है।
इन 10 बैगलेस दिनों के दौरान, छात्र शैक्षिक यात्राओं पर जाएंगे, कुछ क्रिएटिव एक्टिविटी करेंगे और कौशल-आधारित यानी स्किल बेस्ड एक्टिविटी में भाग लेंगे जो उन्हें नई चीजें सीखने और बेहतर तरीके से आगे बढ़ने में मदद करेंगी।
स्कूली शिक्षा महानिदेशक, मोनिका रानी ने कहा है कि यह कार्यक्रम स्कूल के माहौल को खुशनुमा और आनंददायक बनाएगा। इस पहल का उद्देश्य बच्चों के समग्र विकास, उनके मानसिक और शारीरिक विकास और सोचने, विश्लेषण करने और वास्तविक जीवन की परिस्थितियों से निपटने की उनकी क्षमता में सुधार पर केंद्रित है।
बिना बैग के छात्र क्या करेंगे?
कब होगा बैग रहित दिवस
बैग-रहित दिवस की गतिविधियां नवंबर और जनवरी 2026 के तीसरे और चौथे शनिवार, दिसंबर के सभी शनिवार और फरवरी के पहले और दूसरे शनिवार को आयोजित की जाएंगी।