UP JEECUP 2026: यूपी पॉलिटेक्निक एंट्रेस एग्जाम के लिए आवेदन, जानें पात्रता, एग्जाम डेट सहित पूरी डिटेल
- Authored by: कुलदीप राघव
- Updated Jan 15, 2026, 10:41 AM IST
UP JEECUP 2026 Registration Begins Today for UP Polytechnic: यूपी पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा (UP JEECUP 2026) के लिए प्राविधिक शिक्षा निदेशालय, उत्तर प्रदेश की ओर से आज यानी 15 जनवरी 2026 से यूपी पॉलिटेक्निक एंट्रेस एग्जाम के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो रही है।
UP JEECUP 2026 Registration Link
UP JEECUP 2026 Registration Begins Today for UP Polytechnic: यूपी पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा (UP JEECUP 2026) के लिए प्राविधिक शिक्षा निदेशालय, उत्तर प्रदेश की ओर से आज यानी 15 जनवरी 2026 से यूपी पॉलिटेक्निक एंट्रेस एग्जाम के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो रही है। यूपी पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा में भाग लेने के लिए छात्र का संबंधित क्षेत्र/ स्ट्रीम में 10th/ 10+2 (12th)/ बीएससी/ बीई/ बीटेक उत्तीर्ण अनिवार्य होना अनिवार्य है। इच्छुक छात्र ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकेंगे। संयुक्त प्रवेश परीक्षा के सचिव संजीव कुमार ने बताया कि 2.33 लाख सीटों पर प्रवेश के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन होंगे। फॉर्म भरने की लास्ट डेट 30 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई है। वहीं 30 मई 2026 रिजल्ट जारी होने की डेट है।
UP JEECUP 2026 Registration: यूपी पॉलिटेक्निक एंट्रेस एग्जाम के लिए आवेदन कैसे करें
- UP JEECUP Form 2026 भरने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर जाना होगा।
- वेबसाइट के होम पेज पर Online Application Form Submission for JEECUP – 2026 पर क्लिक करना होगा।
- अब आपको फ्रेश कैंडिडेट रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करके मांगी गयी डिटेल भरकर पंजीकरण कर लेना है।
- इसके बाद साइन इन के माध्यम से अन्य जानकारी अपलोड करके आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करें।
- अब अभ्यर्थी आवेदन शुल्क जमा करें और अंत में पूर्ण रूप से भरे हुए फॉर्म का एक प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
आवेदन शुल्क
यूपी पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा (UP JEECUP 2026) के लिए फॉर्म बिना फीस के आपका फॉर्म स्वीकार नहीं होगा। आवेदकों को कैटेगरी के अनुसार छात्रों को निर्धारित शुल्क जमा करना होगा। जनरल, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 300 रुपये एवं एससी, एसटी के लिए 200 रुपये निर्धारित है। इस परीक्षा के लिए आवेदन शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, मोबाइल वॉलेट, कैश कार्ड, ऑफलाइन ई चालान के माध्यम से किया जा सकता है। संयुक्त प्रवेश परीक्षा (पॉलीटेक्निक)-2026 से जुड़ी विस्तृत जानकारी परिषद की वेबसाइट अथवा दूरभाष नंबर 0522-2630106, 2630695, 2630667, 2636589 पर प्राप्त की जा सकती है।