एजुकेशन

UP ITI Second Phase Result 2026 Declared: घोषित हुआ यूपी ITI सेकेंड राउंड का रिजल्ट, scvtup.in पर करें चेक

UP ITI Second Phase Selection Result 2026 Declared: उत्तर प्रदेश के राजकीय और निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (ITI) में प्रवेश के लिए द्वितीय चरण का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट scvtup.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।

Image

UP ITI Second Phase Seletcion Result 2026 Declared: ऐसे चेक करें यूपी आईटीआई सेकेंड फेज का रिजल्ट

UP ITI Second Phase Selection Result 2026 Declared On scvtup.in : यूपी आईटीआई में एडमिशन का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी (UP ITI Second Phase Selection Result) खबर है। उत्तर प्रदेश के राजकीय और निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (ITI) में प्रवेश के लिए द्वितीय चरण का रिजल्ट जारी कर दिया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट scvtup.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। इसमें 6 महीने, 1 साल और 2 साल की अवधि वाले विभिन्न ट्रेड के लिए अभ्यर्थियों का चयन किया गया है।

बता दें यूपी आईटीआई सेकेंड राउंड में जिन उम्मीदवारों का सेलेक्शन हुआ है, उन्हें 12 से 17 सितंबर 2026 के बीच अपने संबंधित ITI में जाकर प्रवेश प्रक्रिया पूरी करनी होगी। चयनित अभ्यर्थी अपना रिजल्ट ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। इसके साथ ही वेबसाइट से अपना कॉल लेटर भी डाउनलोड किया जा सकेगा। इसके लिए नीचे दिए आसान स्टेप को फॉलो करें।

कहां देखें यूपी आईटीआई सेकेंड राउंड का रिजल्ट

scvtup.in

upvesd.gov.in/dte

UP ITI Second Phase Selection Result: ऐसे चेक करें यूपी आईटीआई सेकेंड राउंड का रिजल्ट

सबसे पहले scvtup.in पर जाएं।

हगोमपेज पर जाकर प्रवेश 2026 का द्वितीय आवंटन परिणाम (राजकीय आई.टी.आई.) लिंक पर क्लिक करें।

यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व डेट ऑफ बर्थ दर्ज करें।

रिजल्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।

नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।

UP ITI Second Phase Selection Result 2026: ये डॉक्यूमेंट्स सबसे जरूरी

  • प्रवेश के समय अभ्यर्थी अपना कॉल लेटर
  • सभी मूल प्रमाणपत्र
  • अंकपत्रों की प्रतियां
  • एक-एक प्रमाणित प्रति और दो पासपोर्ट साइज फोटो

दूसरे चरण में चयनित उम्मीदवारों के लिए प्रवेश प्रक्रिया 12 सितंबर से 17 सितंबर 2026 तक चलेगी।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article