UP DLEd Admission 2025: यूपी डीएलएड का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। उत्तर प्रदेश एग्जामिनेशन रेगुलेटरी अथॉरिटी ने डीएलएड 2025 के लिए एडमिशन प्रोसेस जारी कर दिया है। रजिस्ट्रेशन का ऑनलाइन प्रोसेस आज से शुरू हो चुका है और 15 दिसंबर 2025 तक चलेगा। कैंडिडेट्स रजिस्ट्रेशन से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट updeled.gov.in पर जा सकते हैं।
कितनी है फीस? UP DLEd Admission Fees
बताते चलें कि यूपी डीएलएड में एडमिशन के लिए फॉर्म की फीस जनरल और ओबीसी कैटेगरी के लिए 700 रुपये, एससी और एसटी के लिए 500 रुपये और दिव्यांगजनों के लिए 200 रुपये है। एप्लीकेशन फीस जमा करने की आखिरी तारीख 16 दिसंबर 2025 है और एप्लीकेशन प्रिंट करने की लास्ट डेट 18 दिसंबर 2025 है। एप्लीकेशन फॉर्म सिर्फ ऑनलाइन ही स्वीकार किए जाएंगे।
जरूर पढ़ लें सभी इंस्ट्रक्शन
UP DELd 2025 के लिए ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म भरने से पहले एक बार इंस्ट्रक्शन जरूर पढ़ लें। उत्तर प्रदेश के कैंडिडेट्स को छोड़कर बाकी सभी कैंडिडेट्स अनरिजर्व्ड माने जाएंगे।
24 नवंबर को शुरू हुई पंजीकरण प्रक्रिया : UP DLEd Registration Date
बताते चलें कि यूपी डीएलएड के लिए नोटिफिकेशन 17 नवंबर 2025 को जारी कर दिया गया था। इसके बाद आज यानी 24 नवंबर को एप्लीकेशन प्रोसेस शुरू हो गया है। ऑनलाइन अप्लाई करने की आखिरी तारीख 15 दिसंबर 2025 है। वहीं ऑनलाइन फीस जमा करने की आखिरी तारीख 16 दिसंबर 2025 है। एप्लीकेशन फॉर्म प्रिंट करने की आखिरी तारीख 18 दिसंबर 2025 है। अप्लाई करने के लिए न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 35 (जनरल) साल है। ओबीसी/एससी/एसटी के लिए 40 साल और PH के लिए 50 साल रखी गई है।
