एजुकेशन

UP Board Exam 2023 Date Sheet: जारी हुआ यूपी बोर्ड परीक्षा का टाइम टेबल, upmsp.edu.in लिंक यहां करें चेक

  • Authored by: प्रभाष रावतWritten by: नीलाक्ष सिंह
  • Updated Jan 10, 2023, 09:22 AM IST

UPMSP UP Board Exam Date 2023 Time Table: यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं को लेकर टाइम टेबल 2023 जारी हो गया है। दोनों परीक्षाएं 16 फरवरी से शुरू होंगी और इस संबंध में आधिकारिक अपडेट को अब जारी कर दिया गया है, जिसे उम्मीदवार यहां पर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। शिक्षा मंत्री ने डेट की घोषणा की है।

Image

UP Board Exam Date 2023

Photo : iStock

UP Board Exam 2023 Date Sheet: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने हाई स्कूल (कक्षा 10) और इंटरमीडिएट (कक्षा 12) की अंतिम परीक्षा की डेट शीट (UP Board Class 12th, 10th Exam Date 2023) को जारी कर दी है। समय सारिणी के अनुसार, यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं दोनों अंतिम परीक्षाएं 16 फरवरी से शुरू होंगी। चूंकि समय सारणी अभी तक आधिकरिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर उपलब्ध नहीं है, छात्र यहां पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।

यूपी बोर्ड की तारीखों को लेकर घोषणा करते हुए उच्च शिक्षा मंत्री गुलाबी देवी ने छात्रों को शुभकामनाएं दीं। यूपी बोर्ड कक्षा 10, 12 की अंतिम परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी - पहली सुबह 8 बजे से 11:15 बजे तक और दूसरी दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक होगी। डेट शीट के अनुसार कक्षा 10 की अंतिम परीक्षा 3 मार्च तक समाप्त हो जाएगी और कक्षा 12 की अंतिम परीक्षा 4 मार्च तक जारी रहेगी।

यूपी बोर्ड परीक्षा 2023 टाइम टेबल लिंक - UP Board Exam Date 2023 for Class 12 and Class 10

हाल में, UPMSP ने प्री-बोर्ड परीक्षा डेट और इंटरमीडिएट व्यावहारिक परीक्षा तिथियों यानी प्रैक्टिकल एग्जाम डेट की घोषणा की है। यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की प्री-बोर्ड थ्योरी परीक्षा 16 जनवरी से 20 जनवरी तक होगी। इंटरमीडिएट प्रैक्टिकल परीक्षा 21 जनवरी से 28 जनवरी, 2023 और 29 जनवरी से 5 फरवरी, 2023 तक दो चरणों में आयोजित की जाएगी।

इस साल, यूपी में कक्षा 10, 12 की बोर्ड परीक्षाओं के लिए लगभग 58 लाख उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। इनमें 10वीं कक्षा के 31,16,458 छात्र और 12वीं कक्षा के 27,50,871 छात्र शामिल हैं, जिससे कुल छात्रों की संख्या 58,67,329 हो गई है।

प्रभाष रावत
प्रभाष रावत author

रक्षा और अंतर्राष्ट्रीय कूटनीतिक विषयों में विशेष रुचि रखने वाले प्रभाष रावत कुछ-ना-कुछ नया सीखते रहने में विश्वास करते हैं। बीते 5 साल से ज्यादा समय ... और देखें

End of Article