ययUP Board 10th 12th Admit Card 2026: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन 18 फरवरी 2026 से किया जाएगा। इस साल 52 लाख से अधिक छात्रों ने बोर्ड परीक्षा के लिए रजिस्टर किया है। बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले यह सभी उम्मीदवार अपने एडमिट कार्ड 2026 (Admit Card 2026) का बेसब्री से इंतजार कर रह हैं और सवाल किए जा रहे हैं है कि यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं एडमिट कार्ड 2026 कब आएंगे (UP Board 2026 Admit Card Kab Aayenge)।
कब आयेगा यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं एडमिट कार्ड 2026
बीते सालों के रुझानों को देखते हुए और नजदीक आ रही परीक्षा कि डेट को ध्यान में रखते हुए यूपी बोर्ड द्वारा अगले सप्ताह कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के एडमिट कार्ड जारी किए जा सकते हैं। बता दें कि यह एक संभावित अनुमान है। आधिकारिक तौर पर यूपी बोर्ड द्वारा एडमिट कार्ड की कोई तिथि जारी नहीं की गई है।
ऑनलाइन नहीं डाउनलोड होगा एडमिट कार्ड
छात्रों को बता दें कि यूपी बोर्ड परीक्षा के एडमिट कार्ड ऑनलाइन माध्यम से डाउनलोड नहीं किया जा सकता है। बोर्ड परीक्षा के एडमिट कार्ड (Board Exam Admit Card 2026) छात्र संबंधित स्कूल से ही प्राप्त कर पाएंगे। जानकारी के अनुसार, UPMSP द्वारा छात्रों जल्द स्कूलों में उपलब्ध कराए जाएंगे।
52 लाख से अधिक छात्र होंगे बोर्ड परीक्षा में शामिल
यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के 52 लाख से अधिक छात्र इस साल होने वाली बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस साल हाई स्कूल यानी कक्षा 10वीं के 27 लाख से अधिक छात्र और कक्षा 12वीं के 24 लाख से अधिक छात्रों ने रजिस्टर किया है। अब देखना ये है कि इस साल परीक्षा में शामिल कितने छात्र होते हैं।
यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं परीक्षाएं कब शुरू होंगी?
कक्षा 10वीं और 12वीं दोनों की ही परीक्षाओं का आयोजन 18 फरवरी को आयोजित की जाएगी। दो शिफ्ट में परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा और अंतिम पेपर 12 मार्च को होगा।
