UP Board Exam 2026: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षाओं से पहले एकेडमिक ईयर 2025 26 के लिए मॉडल पेपर जारी कर दिए है। समय समय पर छात्रों की सहायता के लिए और मॉडल पेपर का प्रयोग करने की सलाह देते हुए यूपी बोर्ड द्वारा आधिकारिक X (पुर्व में ट्विटर) पर हिंदी विषय के मॉडल पेपर के अंश 'भाग अ' शेयर किया है। बता दें कि 18 फरवरी से कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो जाएंगी। परीक्षाओं की शुरुआत हिंदी विषय के साथ ही होगी। इसलिए बोर्ड ने हिंदी विषय का मॉडल पेपर सोशल मीडिया पर छात्रों की सहायता के लिए जारी किया है।
हिंदी विषय की बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र इस मॉडल पेपर के जरिए परीक्षा की बेहतर तैयार कर सकते हैं। बता दें कि यूपी बोर्ड द्वारा बोर्ड परीक्षाओं से बहुत पहले जारी कर दिए थे। कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट UPmsp.edu.in पर जाकर हिंदी के साथ अन्य विषयों के मॉडल पेपर 2025-26 डाउनलोड कर सकते हैं। मॉडल पेपर को अपनी तैयारी में शामिल करने छात्र परीक्षा में बेहतर अंक प्राप्त कर सकते हैं। इतना ही नहीं मॉडल पेपर से छात्र मार्किंग स्कीम और परीक्षा के पैटर्न आदि के बारे में भी जान पाएंगे।
कब होगी यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षाएं
यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं की थ्योरी परीक्षाओं का आयोजन 18 फरवरी 2026 हिंदी विषय के साथ होगा और इसका समापन 12 मार्च 2026 को कृषि की परीक्षा के साथ होगा। यह परीक्षाएं दो पालियों में होंगी पहली सुबह 8:30 से 11:45 बजे और दूसरी दोपहर 2:00 से शाम 5:15 बजे तक।
कैसे करें यूपी बोर्ड 10वीं परीक्षा के मॉडल पेपर डाउनलोड
यूपी बोर्ड परीक्षा मॉडल पेपर 2025 26 डाउनलोड करने के लिए 10वीं के छात्र आधिकारिक वेबसाइट UPmsp.edu.in पर जाएं।
आधिकारिक वेबसाइट पर 'स्टूडेंट कॉर्नर' पर क्लिक करें।
इस पर क्लिक करने पर आपको मॉडल पेपर का लिंक दिखाई देगा, जिस पर क्लिक करना है।
अब आपके सामने कक्षा के अनुसार मॉडल पेपर के लिंक खुलेंगे। छात्र 10वीं कक्षा का चयन करें।
लिंक पर क्लिक करने के बाद आपके सामने 10वीं के सभी विषयों के मॉडल पेपर के लिंक आ जाएंगे।
छात्र अपने विषयों के अनुसार मॉडल पेपर के पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।
यूपी बोर्ड द्वारा जारी मॉडल पेपर न केवल परीक्षा पैटर्न और मार्किंग स्कीम समझने में छात्रों की सहायाता करेंगे, बल्कि अच्छे अंक प्राप्त करने में भी उनके लिए मददगार होंगे।
