एजुकेशन

UP Board Model Paper 2026 Class 12 PDF: 12वीं बोर्ड परीक्षा की तैयारी को दें आखिरी टच, आधिकारिक वेबसाइट से करें डाउलोड

UP Board Model Paper 2026 Class 12 PDF Download: यूपी बोर्ड ने 18 फरवरी से शुरू होने वाली कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के लिए मॉडल पेपर बोर्ड द्वारा पहले ही जारी कर दिए गए थे। परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र आधिकारिक वेबसाइट UPmsp.edu.in पर जाकर अपने विषयों के अनुसार मॉडल पेपर 2025-26 डाउनलोड कर सकते हैं।

UP Board Model Paper 2026 Class 12 PDF

UP Board कक्षा 12वीं के मॉडल पेपर करें डाउनलोड

UP Board Model Paper 2026 Class 12 PDF Download: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं से पहले छात्रों की सहायता के लिए मॉडल पेपर 2025-26 जारी कर दिए है। बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को अधिक से अधिक सहायता करने और परीक्षा में उनकी तैयारी शानदार हो सके इसके लिए हर साल यूपी बोर्ड द्वारा मॉडल पेपर जारी किए जाते है। जो छात्र कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 (Board Exam 2026) में शामिल होने वाले हैं, यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाकर मॉडल पेपर 2025-26 (UP Board Model Paper 2025-26) डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा छात्रों की सहायता के लिए मॉडल पेपर के डायरेक्ट लिंक नीचे दिए गए हैं।

यूपी बोर्ड द्वारा जारी मॉडल पेपर न केवल परीक्षा की तैयारी के साथ-साथ इसके माध्यम से छात्र परीक्षा पैटर्न, मार्किंग स्कीम के बारे में भी जान पाते है। इससे बोर्ड में अच्छे अंक लाने में आसानी होती है। अपनी परीक्षा की तैयारी के साथ छात्रों को सलाह है कि वह यूपी बोर्ड द्वारा जारी मॉडल पेपर को जरूर चेक करें और उसे हल कर उसके अनुसार भी तैयारी करें।

कब होगी यूपी बोर्ड 12वीं परीक्षा 2026

कक्षा 10वीं की तरह ही कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा का आयोजन भी 18 फरवरी से किया जाएगा और वो भी दो शिफ्ट में यानी सुबह 8 से 11.45 और दोपहर में 2 बजे से शाम 5.15 बजे तक। परीक्षा परीक्षा हिंदी की होगी और अंतिम परीक्षा कंप्यूटर की।

101 - हिंदीDownload
102 - जनरल हिंदीDownload
103 - संस्कृतिDownload
117 - इंग्लिशDownload
128 - हिस्ट्रीDownload
129 - जियोग्राफीDownload
130 - सिविक्सDownload
131 - गणितDownload
132 - होम साइंसDownload
133 - साइक्लॉजीDownload
136 - इकोनॉम्किसDownload
138 - संगीत (ज्ञान)Download
140 - चित्रकला (Alekhan)Download
141 - चित्रकला (Pravidhik)Download
142 - सोशियोलॉजीDownload
144 - कंप्यूटरDownload
145 - काष्ठ शिल्पDownload
146 - ग्रंथ शिल्पDownload
149 - रंजन कलाDownload
151 - फिजिक्सDownload
152 - केमेस्ट्रीDownload
153 - बायोलॉजीDownload
175 - एनसीसीDownload

कैसे करें यूपी बोर्ड 10वीं परीक्षा के मॉडल पेपर डाउनलोड

1. यूपी बोर्ड परीक्षा मॉडल पेपर 2025 26 डाउनलोड करने के लिए 10वीं के छात्र आधिकारिक वेबसाइट UPmsp.edu.in पर जाएं।

2. आधिकारिक वेबसाइट पर 'स्टूडेंट कॉर्नर' पर क्लिक करें।

3. इस पर क्लिक करने पर आपको मॉडल पेपर का लिंक दिखाई देगा, जिस पर क्लिक करना है।

4. अब आपके सामने कक्षा के अनुसार मॉडल पेपर के लिंक खुलेंगे। छात्र 10वीं कक्षा का चयन करें।

5. लिंक पर क्लिक करने के बाद आपके सामने 10वीं के सभी विषयों के मॉडल पेपर के लिंक आ जाएंगे।

6. छात्र अपने विषयों के अनुसार मॉडल पेपर के पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।

छात्र यूपी बोर्ड द्वारा जारी मॉडल पेपर डाउनलोड करें और परीक्षा की तैयारी में उसे जरूर शामिल करें।

varsha kushwaha
varsha kushwaha author

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्... और देखें

End of Article