UP Board 10th 12th Result 2023 Date (यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट कब आएगा 2023): UPMSP UP Board Class 10th and 12th Results 2023 की घोषणा बहुत जल्द होने वाली है, यूपीएमएसपी द्वारा एक बार यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम घोषित किए जाने के बाद छात्र upresults.nic.in से अपना स्कोर देख सकेंगे। अभी तक की रिपोर्ट की बात करें तो यूपी बोर्ड की कॉपियों की मूल्यांकन प्रक्रिया का काम चल रहा है। जैसे ही यह प्रक्रिया पूरी होगा यूपी बोर्ड 2023 के रिजल्ट्स जारी कर दिए जाएंगे।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की तरफ से यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं बोर्ड की परीक्षाएं 16 फरवरी से 3 मार्च 2023 को आयोजित की गई थीं। जबकि यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं बोर्ड की परीक्षाओं का आयोजन 16 फरवरी से 4 मार्च तक किया गया था।
58 लाख छात्रों ने कराया है पंजीकरण
UP Board 2023 कक्षा 10वीं की परीक्षा के लिए लगभग 31,16,487 छात्रों ने पंजीकरण कराया था जबकि यूपी बोर्ड 12वीं परीक्षा 2023 के लिए लगभग 27,69,258 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था। आंकड़ों के हिसाब से देखें तो पाएंगे देश में सबसे ज्यादा यूपी बोर्ड से छात्र परीक्षा में शामिल होते हैं। दोनों कक्षा में पंजीकृत छात्रों की संख्या करीबन 5885745 के आसपास है।
एक रिपोर्ट के अनुसार, कॉपी चेकिंग का काम उत्तर प्रदेश के 258 केंद्रों पर चल रहा है, ताकि जल्दी से जल्दी रिजल्ट की प्रक्रिया को पूरा किया जा सके।
UP Board 2023 के तहत हाल ही में उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य शुरू हुआ है। औसतन मूल्यांकन प्रक्रिया में दो हफ्ते के आसपास समय लगता है, यानी मार्च अंत नहीं तो अप्रेल की शुरू में UP Board 10th 12th Result 2023 की घोषणा कर दी जाएगी। हालांकि परिणाम जारी करने से पहले यूपी बोर्ड परिणाम घोषित करने की तिथि की घोषणा करेगा।
यूपी बोर्ड रिजल्ट 2022 की बात करें, तो बता दें, यूपी बोर्ड ने 18 जून को 2022 को परिणाम जारी किए थे, लेकिन इस बार बोर्ड जल्दी रिजल्ट जारी करने की तैयारी कर रहा है, इसलिए मूल्याकंन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
