एजुकेशन

UP Board Result 2023: खुशखबरी! यूपी बोर्ड 1 से 8वीं तक के नतीजे, यहां देखें 10वीं 12वीं के रिजल्ट को लेकर बिग अपडेट

  • Authored by: आदित्य सिंह
  • Updated Mar 30, 2023, 01:48 PM IST

UP Board Result, upmsp.edu.in: यूपी बोर्ड के रिजल्ट को लेकर बिग अपडेट है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद कल यानी 31 मार्च शुक्रवार को कक्षा 1 से 8वीं तक का रिजल्ट जारी करेगा। छात्र अपने संबंधित स्कूल से अपनी मार्कशीट कलेक्ट कर सकेंगे। यहां देखें 10वीं 12वीं के रिजल्ट को लेकर बिग अपडेट

Image

UP Board Result 2023: यूपी बोर्ड रिजल्ट को लेकर बड़ी खबर

UP Board Result, upmsp.edu.in: यूपी बोर्ड के रिजल्ट को लेकर बड़ी खबर आ रही है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) कल यानी 31 मार्च 2023, शुक्रवार को कक्षा 1 से 8वीं तक का रिजल्ट जारी करने जा (UP Board Result 2023) रहा है। फरवरी 2023 में बोर्ड ने एक नोटिफिकेशन जारी कर छात्रों व अभिभावकों को जानकारी दी थी कि, फरवरी में मूल्यांकन प्रक्रिया खत्म होने के बाद 30 मार्च को रिजल्ट जारी कर (UP Board 10th 12th Result) दिया जाएगा। हालांकि राम नवमी के कारण, कल परिणाम घोषित किए जाएंगे। छात्र अपने संबंधित स्कूल से अपनी मार्कशीट प्राप्त कर सकेंगे। उम्मीद है कि, इस बार पिछली बार से अच्छा रिजल्ट देखने को मिलेगा। वहीं अब उम्मीद है कि बोर्ड किसी भी वक्त कक्षा 10वीं 12वीं के रिजल्ट की घोषणा कर सकता है।

हाल ही में बोर्ड के एक करीबी सूत्र ने बताया कि छात्रों के कॉपियों का मूल्यांकन लगभग पूरा कर लिया गया है। उम्मीद है कि, 15 अप्रैल तक परिणाण घोषित कर दिया जाएगा। हालांकि इसक पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

कॉपियों का मूल्यांकन लगभग खत्म

बता दें यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं 12वीं के लिए कुल 53 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने अपना पंजीकरण करवाया था। जिसमें 10वीं के छात्रों की कुल संख्या 31 लाख 16 हजार 458 है, वहीं 12वीं के छत्रों की कुल संख्या लगभग 27 लाख 50 हजार है। बोर्ड के अधिकारियों की मानें तो करीब 3.19 करोड़ कॉपियों में से 2 करोड़ 78 लाख 86 हजार 307 कॉपियां जांची जा चुकी हैं और बाकी कॉपियों का मूल्यांकन जारी है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने हाई स्कूल के छात्रों की कॉपियों के मूल्यांकन के लिए 89 हजार 698 परीक्षक नियुक्त किए हैं। तथा इंटमीडिएट की कॉपियों के मूल्यांकन के लिए 54,232 परीक्षकों की नियुक्ति की गई है।

शिक्षा विभाग की निगरानी में मूल्यांकन प्रक्रिया

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो छात्रों की कॉपियों का मूल्यांकन शिक्षा विभाग व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की निगरानी में की जा रही है। साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा कॉपियों का मूल्यांकन कड़ाई व निष्पक्षता से करने का आदेश दिया गया है। बता दें परीक्षा भी काफी कड़ाई के साथ आयोजित की गई थी। प्रत्येक परीक्षा हॉल में दो परीक्षा निराक्षक के साथ सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे। यहां नकल की कोई संभावना नहीं थी।

पास होने के लिए इतने प्रतिशत मार्क्स जरूरी

यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं 12वीं की परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को कुल मिलाकर 33 प्रतिशत अंक चाहिए होंगे। यदि आपके किसी एक या दो विषय में कम मार्क्स आते हैं तो निराश होने की जरूरत नहीं है। बोर्ड ऐसे छात्रों के लिए कंपार्टमेंट की परीक्षा आयोजित करता है। हालांकि यदि आपके दो से अधिक विषयों में 33 मार्क्स से कम अंक आते हैं तो फेल माने जाएंगे।

आदित्य सिंह
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article