UP BEd JEE Result 2024 Topper List: यूपी बीएड जेईई रिजल्ट का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की ओर से यूपी बीएड ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम का रिजल्ट (UP BEd JEE Result 2024) आज यानी 25 जून को जारी कर दिया गया है। जिन अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा दी थी, वह आधिकारिक वेबसाइट bujhansi.ac.in पर यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करके नतीजे देख सकते हैं। बता दें कि यूपी बीएड जेईई रिजल्ट 2024 के साथ ही टॉपर का नाम (UP BEd JEE Topper 2024) भी घोषित किया गया है।
UP BEd JEE Topper 2024 Name: मनोज कुमार ने मारी बाजी
बुंदेलखंड विश्वविद्यालय द्वारा जारी सूचना के अनुसार, यूपी बीएड ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम में इस साल मनोज कुमार ने पहली रैंक हासिल की है। उन्होंने इस परीक्षा में 400 में से कुल 344.67 अंक प्राप्त किए हैं। इस साल यूपी बीएड में अलीगढ़ का बोल बाला रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो टॉप 10 सूची में अलीगढ़ की कुमारी दीक्षा ने 5वीं, अंजली राय ने 6वीं, हर्षिता ने 9वीं और आवेश कुमार ने 10वीं रैंक हासिल की है। सभी अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर इन आसान स्टेप्स में अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
How to download UP BEd JEE Result 2024
- बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जाएं।
- फिर यूपी बीएड जेईई रिजल्ट लिंक पर क्लि करें।
- अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
- यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
- अब अभ्यर्थी अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
UP BEd JEE Result 2024: जून में हुई थी परीक्षा
यूपी बीएड जेईई परीक्षा का आयोजन 9 जून को किया गया था। यह परीक्षा राज्य के 67 केंद्रों पर दो शिफ्ट में हुई थी। वहीं, आज इस परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। इस परीक्षा के जरिए अभ्यर्थियों को दो वर्षीय बीएड प्रोग्राम में प्रवेश दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
