UP Assistant Professor Vacancy 2026: उत्तर प्रदेश के सरकारी और सहायता प्राप्त महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर बनने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने उच्च शिक्षा विभाग के तहत असिस्टेंट प्रोफेसर के 1936 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। भर्ती का विज्ञापन संख्या 04/2026 है। ऑनलाइन आवेदन और ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन यानी OTR 8 सितंबर 2026 से शुरू हो गए हैं, इच्छुक उम्मीदवार 7 अक्टूबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।
यूपी में असिस्टेंट प्रोफेसर की बंपर भर्ती, 1936 पदों के लिए विज्ञप्ति जारी
एक बार UP Assistant Professor Vacancy 2026 Form भरने के बाद ऑनलाइन आवेदन में संशोधन 11 अक्टूबर 2026 तक किया जा सकेगा। परीक्षा का आयोजन 19 और 20 नवंबर 2026 को प्रस्तावित है। यानी परीक्षा के लिए मोटा मोटा दो महीने का समय है, जमकर तैयारी करने से आप बेहतर प्रदर्शन कर सकेंगे साथ ही रिवाइज का वक्त भी पा सकेंगे।
अभ्यर्थियों को आवेदन करने से पहले अपनी योग्यता और संबंधित विषय में पात्रता जरूर जांच लेनी चाहिए।
UP Assistant Professor Vacancy 2026 Qualification
असिस्टेंट प्रोफेसर पद के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित विषय में मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से कम से कम 55 प्रतिशत अंकों के साथ मास्टर डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा UGC/CSIR NET या राज्य स्तर की SLET/SET परीक्षा पास होना जरूरी है। UGC के निर्धारित नियमों के अनुसार PhD करने वाले अभ्यर्थियों को NET से छूट का लाभ मिल सकता है।
UP Assistant Professor Vacancy 2026 in Hindi
आयु की बात करें तो न्यूनतम उम्र 21 वर्ष रखी गई है। आयोग के नोटिफिकेशन के अनुसार 1 जुलाई 2026 को 62 वर्ष से अधिक उम्र वाले अभ्यर्थी आवेदन के लिए पात्र नहीं होंगे। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट मिलेगी।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: SSC ने जारी किया CHSL परीक्षा का नोटिफिकेशन, 2536 पदों पर होगी भर्ती, जानें कब तक कर सकते हैं आवेदन
UP Assistant Professor Vacancy 2026 Notification Pdf
सामान्य, OBC और EWS वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 2000 रुपये है, जबकि उत्तर प्रदेश के SC और ST उम्मीदवारों को 1000 रुपये शुल्क देना होगा। भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा।
इस भर्ती के लिए OTR यानी One Time Registration करना अनिवार्य है। इसके बाद ही ऑनलाइन आवेदन किया जा सकेगा। आयोग ने साफ किया है कि आवेदन केवल उसकी आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन स्वीकार किए जाएंगे।
फॉर्म भरते समय फोटो, हस्ताक्षर और दूसरी जरूरी जानकारियां सावधानी से दर्ज करनी होंगी। आवेदन सबमिट होने के बाद कई जानकारियों में बदलाव की सुविधा नहीं होगी, इसलिए अंतिम सबमिशन से पहले पूरा फॉर्म अच्छी तरह जांच लेना जरूरी है।
कितनी होगी सैलरी
चयनित उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग के पे मैट्रिक्स लेवल-10 के तहत 57,700 से 1,82,400 रुपये तक का मूल वेतन मिलेगा। इसके अलावा नियमानुसार अन्य सरकारी भत्ते भी मिल सकते हैं।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: महाराष्ट्र CET और यूपी होमगार्ड PET दोनों उम्मीदवारों के लिए 14 सितंबर होगा खास, देखें क्या है अपडेट
