एजुकेशन

Uniraj Result 2025 Declared: जारी हुआ राजस्थान यूनिवर्सिटी बीए सेकेंड व थर्ड ईयर रिजल्ट, यह रहा डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक

Uniraj Result 2025 Declared, Rajasthan University Result 2025 released at uniraj.ac.in: राजस्थान यूनिवर्सिटी (यूनिराज) ने बीए सेकेंड व थर्ड ईयर के कोर्सेज का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट uniraj.ac.in पर जारी कर दिया है। स्टूडेंट्स यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

Image

Uniraj Result 2025

Uniraj Result 2025 Declared, Rajasthan University Result 2025 released at uniraj.ac.in: राजस्थान यूनिवर्सिटी बीएससी रिजल्ट का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। राजस्थान यूनिवर्सिटी (यूनिराज) ने 2025 सत्र के लिए बैचलर ऑफ आर्ट्स (बीए) सेकेंड ईयर व थर्ड ईयर के कोर्सेज का रिजल्ट आज यानी 27 जून को जारी कर दिया है। ऐसे में जिन स्टूडेंट्स ने ये परीक्षाएं दी थीं, वह अब विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट uniraj.ac.in पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसके अलाव यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से राजस्थान यूनिवर्सिटी बीएससी रिजल्ट 2025 डाउनलोड कर सकते हैं।

राजस्थान यूनिवर्सिटी ने इससे पहले बीएससी पार्ट 2, पार्ट 3, ऑनर्स और होम साइंस की परीक्षाओं का रिजल्ट जारी किया था। जबकि, आज यूनिवर्सिटी ने बीए सेकेंड ईयर व थर्ड ईयर के कई कोर्स का रिजल्ट जारी किया है। स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट से इन आसान स्टेप्स में अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

How to download Uniraj Result 2025

  • सबसे पहले यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • इसके बाद होम पेज पर दिख रहे रिजल्ट सेक्शन में जाएं।
  • फिर बीए सेकेंड व थर्ड ईयर रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट डाउलनोड कर सकते हैं।

Rajasthan University Result 2025: यूनिराज रिजल्ट में होगी ये जानकारी

राजस्थान यूनिवर्सिटी रिजल्ट में स्टूडेंट का नाम, माता पिता का नाम, जन्मतिथि, परीक्षा का नाम, परीक्षा में प्राप्त अंक, परीक्षा का कुल अंक, रैंक और पासिंग स्टेट्स सहित अन्य आवश्यक जानकारी दी होगी। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article