UNICEF internship 2026: वर्तमान समय में कोई भी छात्र केवल पढ़ाई तक सीमित नहीं रहना चाहता है। छात्र शिक्षा के साथ कई इंटर्नशिप कर रहे हैं, ताकि अपनी स्किल्स और क्षमता को बढ़ा सकें और अपना आत्मविश्वास बढ़ा सकें। इन्हीं छात्रों के लिए कई UNICEF जैसी विश्व स्तरीय ऑर्गेनाइजेशन ने एक इंटर्नशिप प्रोग्राम की शुरुआत की है। अगर आप भी UNICEF के साथ काम करने की इच्छा रखते हैं और एक अच्छा करियर की तरफ आगे बढ़ाना चाहते हैं तो यह आपके लिए किसी सुनहरे अवसर से कम नहीं है। आइए आपको UNICEF की इस इंटर्नशिप के लिए कौन आवेदन कर सकता है, यह है क्या, क्या यह पेड़ है और इसके लिए अप्लाई कैसे करना आदि की जानकारी विस्तार में दें।
UNICEF Internship 2026: इंटर्नशिप क्यों है महत्वपूर्ण
UNICEF एक जाना माना संस्थान है। इस संस्थान का मुख्य उद्देश्य बच्चों के अधिकारों, उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षा के लिए काम करना है। UNICEF की इंटर्नशिप के माध्यम से छात्रों को इस क्षेत्र में न केवल काम करने का मौका मिलता है, बल्कि समाज में योगदान देने का अवसर भी मिलता है। इससे उनका इंटरनेशनल लेवल पर करियर भी मजबूत होता है।
UNICEF इंटर्नशिप के लिए कौन कर सकता है आवेदन?
UNICEF इंटर्नशिप केवल ग्रेजुएट, पोस्टग्रेजुएट और पीएचडी के छात्रों के लिए है। इसलिए यही छात्र इंटर्नशिप के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा जिन उम्मीदवारों ने ग्रेजुएशन के दो साल पूरे कर लिए हैं वह भी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। बशर्त उनकी आयु 18 साल या उससे अधिक होनी चाहिए। साथ ही आपको बता दें कि आवेदकों की अंग्रेजी, फ्रेंच और स्पैनिश भाषा पर अच्छी पकड़ होनी चाहिए।
UNICEF इंटर्नशिप की ड्यूरेशन क्या है?
पहले तो आपको बता दें कि UNICEF की यह इंटर्नशिप एक पेड़ इंटर्नशिप है। इसकी ड्यूरेशन 6 से 28 सप्ताह की है। उम्मीदवार आवेदन के दौरान फुल-टाइम या पार्ट टाइम का विकल्प चुन सकते हैं।
UNICEF इंटर्नशिप का स्टाइपेंड कितना है?
UNICEF इंटर्नशिप के लिए सिलेक्टेड उम्मीदवारों को हर महीने दिया जाएगा। जानकारी के अनुसार, स्टाइपेंड अच्छा है, लेकिन इसकी तय राशि की जानकारी नहीं है।
UNICEF इंटर्नशिप में किस एरिया में काम करना है?
UNICEF इंटर्नशिप में छात्रों को बच्चों कि शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा, कम्युनिकेशन, एचआर, इमरजेंसी रिस्पांस आदि जैसे विभिन्न और अहम क्षेत्रों में काम करने का मौका मिलेगा।
UNICEF इंटर्नशिप के लिए कैसे करें आवेदन?
UNICEF इंटर्नशिप 2026 के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार अलग-अलग पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए उन्हें UNICEF की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है। वहां दिए गए इंटर्नशिप के लिंक पर क्लिक करना है। फिर लॉगिन पर ईमेल दर्ज कर खुद को रजिस्टर करना है और आगे की एप्लीकेशन प्रक्रिया पूरी करनी है।
UNICEF इंटर्नशिप के लिए आवेदन की अंतिम तिथि
बता दें कि अलग-अलग पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि भी अलग है। इंटर्नशिप के लिए आवेदन करने वाले छात्रों को अपनी रुचि के अनुसार पद का चयन करना है। कुछ पदों की अंतिम तिथि 11 मार्च है तो वहीं कुछ की 19 मार्च है।
