एजुकेशन

UKPSC Recruitmet 2023, Sarkari Naukri 2023: इस राज्य में मिल्क सुपरवाइजर और गन्ना पर्यवेक्षक के पदों पर वैकेंसी, जल्द करें अप्लाई

UKPSC Recruitmet 2023, Sarkari Naukri 2023: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने मिल्क सुपरवाइजर और सुगरकेन सुपरवाइजर के पदों पर वैकेंसी निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 90 से अधिक पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। यहां आप शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आवेदन प्रक्रिया व चयन प्रक्रिया से संबंधित संपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Image

UKPSC Recruitmet 2023: यूकेपीएससी मिल्क सुपरवाइजर और सुगरकेन सुपरवाइजर के पदों पर वैकेंसी

UKPSC Recruitmet 2023, Sarkari Naukri 2023: उत्तराखंड सरकार में सरकारी नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी (UKPSC Recruitmet 2023) खबर है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने अपने यहां पर डेयरी पर्यवेक्षक और गन्ना पर्यवेक्षक के पदों पर वैकेंसी (UKPSC Vacancy 2023) निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के राज्य में इन पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ukpscnet.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आवेदन करने की आखिरी तारीख 3 जनवरी 2023 है।

UKPSC Recruitmet 2023: शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा

यूकेपीएससी के डेयरी पर्यवेक्षक और गन्ना पर्यवेक्षक के पदों पर आवेदन करने के लिए अलग अलग शैक्षणक योग्यता निर्धारित की गई है। वहीं आयु सीमा की बात करें तो यहां आवेदन करने के लिए पदानुसार अभ्यर्थियों की आयु निर्धारित की गई है। मिल्क सुपरवाइजर के पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष है, जबकि अधिकतम आयु 42 वर्ष निर्धारित की गई है। वहीं गन्ना पर्यवेक्षक के पदों पर आवेदन के लिए अधिकतम आयु 42 वर्ष निर्धारित की गई है।

UKPSC Recruitmet 2023 Apply Online: कैसे करें आवेदन

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर UKPSC Recruitment 2023 For Milk Supervisor/Sugarcane Supervisor लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके मोबाइल पर आ जाएगा।
  • इसके बाद आवेदन फॉर्म पूरा भरें।
  • यहां मांगे गए दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
  • अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
  • आपका आवेदन स्वीकार कर लिया जाएगा।

UKPSC Milk Supervisor Recruitment 2023: आवेदन शुल्क

यूकेपीएससी के इन पदों पर आवेदन करने के लिए कैटेगिरी वाइज अलग अलग शुल्क निर्धारित किया गया है। यहां आवेदन करने के लिए अनारक्षित वर्ग (General Category), ओबीसी व ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों को 172 रुपये आवेदन शुल्क जमा करना होगा। जबकि एससी एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों को 82.30 रुपये जमा करना होगा।
TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article