एजुकेशन

UK Police SI Recruitment 2024: शुरू हुए यूके पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती के लिए आवेदन, देखें कौन कर सकता है अप्लाई

UK Police SI Recruitment 2024 Application Begins: यूकेपीएससी उत्तराखंड यूके पुलिस सब इंस्पेक्टर (सिविल पुलिस/इंटेलिजेंस), फायर स्टेशन सेकेंड ऑफिसर और प्लाटून कमांडर भर्ती 2024 222 पद के लिए ऑनलाइन आवेदन मंगाए हैं। जानें कौन व कब तक कर सकता है आवेदन

Image

शुरू हुए यूके पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती के लिए आवेदन

UK Police SI Recruitment 2024 Application Begins: पुलिस में ढूंढ रहे हैं नौकरी, तो आपके लिए बड़ी खबर है, क्योंकि उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (यूकेपीएससी) ने उत्तराखंड यूके पुलिस सब इंस्पेक्टर (सिविल पुलिस/इंटेलिजेंस), फायर स्टेशन सेकेंड ऑफिसर और प्लाटून कमांडर भर्ती 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन मंगाए हैं। जानें कौन व कब तक कर सकता है आवेदन

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (यूकेपीएससी) ने गृह विभाग के तहत नौकरियां निकाली हैं। इस विज्ञापन के तहत, सब इंस्पेक्टर (सिविल पुलिस/इंटेलिजेंस), फायर स्टेशन सेकेंड ऑफिसर एंड प्लाटून कमांडर व अन्य पदों पर भर्ती की जाएगी। वे उम्मीदवार जो इस भर्ती अभियान के लिए रुचि रखते हैं वे आज यानी 31 जनवरी 2024 से 20 फरवरी 2024 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

पुलिस एसआई दरोगा भर्ती परीक्षा के माध्यम से 222 पदों को भरा जाएगा।

यूके पुलिस एसआई भर्ती 2024 महत्वपूर्ण तिथि - UK Police SI Recruitment 2024 Imp Date

आवेदन शुरू होने की तिथि31/01/2024
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि20/02/2024
पूरा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि20/02/2024
परीक्षा तिथिअभी तय नहीं
प्रवेश पत्र उपलब्धअभी तय नहीं
आवेदन के लिए लिंक - Direct link to Apply

आयु सीमा

जिन उम्मीदवारों की आयु 21 से 28 साल के बीच है, केवल वे ही इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो ... और देखें

End of Article