UGC NET December 2025 OUT: यूजीसी नेट दिसंबर रिजल्ट ugcnet.nta.ac.in पर जारी, डाउनलोड करें फाइनल आंसर की PDF
- Authored by: कुलदीप राघव
- Updated Feb 4, 2026, 10:49 PM IST
UGC NET December 2025 OUT check download scorecard final answer key pdf ugcnet.nta.ac.in: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 4 फरवरी 2026 को यूजीसी नेट दिसंबर 2025 रिजल्ट और फाइनल आंसर की PDF आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जारी कर दी है।
UGC NET December 2025 OUT: यूजीसी नेट दिसंबर रिजल्ट ugcnet.nta.ac.in पर जारी
UGC NET December 2025 OUT check download scorecard final answer key pdf ugcnet.nta.ac.in: यूजीसी नेट दिसंबर 2025 परीक्षा के रिजल्ट का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों का इंतजार अब खत्म हो गया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 4 फरवरी 2026 को यूजीसी नेट दिसंबर 2025 रिजल्ट और फाइनल आंसर की PDF आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जारी कर दी है। कट-ऑफ के आधार पर उम्मीदवारों को Assistant Professor और Junior Research Fellowship (JRF) के लिए योग्य घोषित किया जाएगा।
एनटीए द्वारा जारी रिजल्ट के अनुसार, परीक्षा के परिणाम को तीन मुख्य श्रेणियों में विभाजित किया गया है। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो जेआरएफ और असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए कुल 5,108 उम्मीदवारों ने जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) और सहायक प्रोफेसर की पात्रता हासिल की है।असिस्टेंट प्रोफेसर और पीएचडी प्रवेश के लिए कुल 54,713 अभ्यर्थी सहायक प्रोफेसर और पीएचडी में प्रवेश के लिए योग्य पाए गए हैं। केवल पीएचडी के लिए 1,17,058 उम्मीदवारों ने केवल पीएचडी (Ph.D. only) के लिए अर्हता प्राप्त की है।
यहां क्लिक करें:-UGC NET December 2025 Final Answer key Link
यहां क्लिक करें:-UGC NET Result 2025 Direct Link
UGC NET December Result 2025: ऐसे चेक कर सकेंगे रिजल्ट
- सबसे पहले ugcnet.nta.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर UGC NET December Result 2025 पर क्लिक करें।
- अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
- रिजल्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
कब आयोजित की गई थी यूजीसी नेट परीक्षा
यूजीसी नेट दिसंबर 2025 परीक्षा देशभर में 31 दिसंबर 2025 से 7 जनवरी 2026 के बीच विभिन्न शिफ्ट में कंप्यूटर-बेस्ड टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित की गई थी। UGC-NET दिसंबर 2025 परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित की गई। परीक्षा 85 विषयों के लिए हुई और इसे 6 दिनों में 11 शिफ्ट में आयोजित किया गया। यह परीक्षा 663 परीक्षा केंद्रों पर 283 शहरों में संपन्न हुई। इस परीक्षा में कुल 9,93,702 उम्मीदवार शामिल हुए।
यूजीसी नेट क्या है?
बता दें कि यूजीसी-नेट एक परीक्षा है जिसके द्वारा भारतीय नागरिकों की भारतीय विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में 'जूनियर रिसर्च फेलोशिप', 'सहायक प्रोफेसर के पद पर नियुक्ति', 'सहायक प्रोफेसर के पद पर नियुक्ति और पीएचडी में प्रवेश' तथा 'केवल पीएचडी में प्रवेश' के लिए पात्रता निर्धारित की जाती है। यूजीसी-एनईटी परीक्षा राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) द्वारा दिसंबर 2018 से कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) के माध्यम से आयोजित की जा रही है।