एजुकेशन

UGC NET Admit Card 2023: यूजीसी नेट फेज 4 एडमिट कार्ड, ugcnet.nta.nic.in से ऐसे करें डाउनलोड

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Mar 6, 2023, 12:13 PM IST

UGC NET Admit Card 2023: यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा का आयोजन 10 मार्च तक किया जाना है। यूजीसी नेट फेज 3 की परीक्षा कल संपन्न हो जाएगी। ऐसे में अभ्यर्थी अब फेज 4 एग्जाम शेड्यूल और एडमिट कार्ड का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अगर आप भी इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं तो यहां दी गई लिंक से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

Image

UGC NET Admit Card 2023

UGC NET 2023, UGC NET December Phase IV Admit Card 2023: यूजीसी नेट एडमिट कार्ड का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अपडेट है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) यूजीसी नेट फेज 4 एग्जाम का शेड्यूल और एडमिट कार्ड जल्द ही जारी करने वाला है। अगर आपने भी इस परीक्षा के लिए अप्लाई किया था तो एनटीए की वेबसाइट से अपना प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकेंगे। इसके लिए एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि की आवश्यकता होगी।

UGC NET Phase IV Exam 2023: दो शिफ्ट में होगी परीक्षा

एनटीए ने हाल ही में फेज 3 एग्जाम का शेड्यूल जारी किया था। जिसके अनुसार, यूजीसी नेट फेज 3 परीक्षा का आयोजन 3 मार्च, 4 मार्च, 5 मार्च और 6 मार्च 2023 को किया जाएगा। परीक्षा सुबह 9 बजे से 12 बजे तक और दोपहर 3 बजे से 6 बजे तक होगी।

UGC NET December Exam 2023: कब आएगा शेड्यूल

यूजीसी नेट फेज 3 परीक्षा कल यानी 6 मार्च को संपन्न हो जाएगी। ऐसे में अब चौथे चरण के लिए शेड्यूल किसी भी वक्त जारी किया जा सकता है। एनटीए इसी के साथ यूजीसी नेट फेज 4 एडमिट कार्ड 2023 भी अपलोड कर देगा। जिसे अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर इन स्टेप्स के जरिए डाउनलोड कर सकेंगे।

How to download UGC NET December Phase IV Admit Card 2023

  • यूजीसी नेट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर यूजीसी नेट फेज 4 एडमिट कार्ड 2023 के लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
  • अब अभ्यर्थी यूजीसी नेट एडमिट कार्ड 2023 डाउनलोड करके प्रिंटआउट भी निकाल सकते हैं।
UGC NET Exam 2023: ऑनलाइन मोड में होगी परीक्षा

यूजीसी नेट में 300 अंकों के 150 ऑब्जेक्टिव टाइप सवाल पूछे जाएंगे और इसे हल करने के लिए 3 घंटे का समय मिलेगा। परीक्षा से जुड़ी अधिक जानकारीक के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article