UCO Bank Recruitment 2026 Notification: बैंकिंग क्षेत्र में करियर बनाना है, तो ये खबर आपके लिए है। यूनाइटेड कमर्शियल बैंक (UCO बैंक) ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है, जिसके तहत 173 पदों को भरा जाएगा। आवेदन के लिए आधिकारिक वेबसाइट ucobank.com पर जाना होगा। योग्य लोगों के चयन के लिए ऑनलाइन लिखित परीक्षा, और/या स्क्रीनिंग और/या ग्रुप डिस्कशन और/या इंटरव्यू का आयोजन किया जाएगा। जानें क्या मांगी है पात्रता, क्या होनी चाहिए आयु
किस पद पर होगी भर्ती
Generalist and Specialist Officers
आवेदन की तिथि
आवेदन शुरू हो गए हैं, उम्मीदवार 2 फरवरी तक अप्लाई प्रोसेस पूरा कर लें।
आवेदन के लिए साइट
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार यूको बैंक की आधिकारिक वेबसाइट ucobank.com पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
कितने पद भरे जाएंगे
इस भर्ती अभियान के माध्यम से 173 पदों को भरा जाएगा।
शैक्षणिक योग्यता
ग्रेजुएशन / इंजीनियरिंग / CA / MBA / MCA / M.Sc. / अन्य संबंधित डिग्रियां (पद के अनुसार)
कितनी होनी चाहिए आयु
22-35/ 20-30 (पदों के अनुसार)
कितनी देनी होगी आवेदन फीस
- SC/ ST/ PwBD उम्मीदवारों के लिए – 175 रुपये (GST सहित)
- अन्य के लिए – 800 रुपये (GST सहित)
कितनी होगी सैलरी
UCO बैंक जनरलिस्ट और स्पेशलिस्ट ऑफिसर भर्ती 2026 के तहत पदों की सैलरी 7वें CPC पे मैट्रिक्स के अनुसार दी जाएगी, और यह अलग-अलग पदों के लिए अलग-अलग है। स्केल JMGS-I के लिए बेसिक पे स्केल 48480-2000/7-62480-2340/2-67160-2680/7-85920 है और MMGS-II के लिए बेसिक पे 64820-2340/1-67160-2680/10-93960 है।
