TS Inter Admit Card 2023: Telangana State Board of Intermediate Education, TSBIE TS Inter Hall Ticket 2023 की घोषणा जल्द ही की जाने वाली है। यह एडमिट कार्ड प्रथम और द्वितीय वर्ष के लिए जारी किए जाएंगे, बता दें, इन अपडेट्स को आधिकारिक तौर पर tsbie.cgg.gov.in पर से देखा व डाउनलोड किया जा सकता है।
कब होगी TS Inter 2023 परीक्षा
प्रथम वर्ष की परीक्षा 15 मार्च से शुरू होकर 3 अप्रैल, 2023 को समाप्त होगी जबकि द्वितीय वर्ष की परीक्षा 16 मार्च से शुरू होकर 4 अप्रैल, 2023 को समाप्त होगी। चूंकि परीक्षा में बेहद कम समय बचा है, ऐसे में आज एडमिट कार्ड जारी किए जाने की ज्यादा संभावना है।
TS Inter 2023 Exam एकल पाली में सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की जाएगी। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए सरल चरणों का पालन कर सकते हैं:-
TS Inter Hall Ticket 2023: How to download 1st, 2nd year admit cards टीएस इंटर हॉल टिकट 2023 कैसे करें डाउनलोड
- TSBIE की आधिकारिक साइट tsbie.cgg.gov.in पर जाएं।
- होम पेज पर उपलब्ध प्रथम और द्वितीय वर्ष के लिए टीएस इंटर हॉल टिकट 2023 लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
- आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा।
- एडमिट कार्ड चेक करें और पेज डाउनलोड करें।
- आगे की जरूरत के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
TS Inter प्रैक्टिकल परीक्षा
जनरल और वोकेशनल दोनों पाठ्यक्रमों के लिए प्रैक्टिकल परीक्षाएं 15 फरवरी से 2 मार्च, 2023 तक दो पालियों में आयोजित की गईं। पहली पाली सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की गई।
