एजुकेशन

Today School Closed : आज कहां-कहां है स्कूल की छुट्टी, जानें अपने जिले का अपडेट

School Closed Today: आज यानी 21 जनवरी को कहां-कहां छुट्टी है, ये जानने के लिए इस लेख को पढ़ें। उत्तर भारत में ठंड का कहर जारी है और इस बीच त्योहार भी पड़ रहे हैं। ऐसे में कुछ राज्यों में पहले ही अवकाश घोषित है। कुछ में स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है।चलिये जानते हैं कि स्कूल की छुट्टी का क्या अपडेट रहता है...

Image

Today School Closed or not

21 January School Closed: आज यानी 21 जनवरी को स्कूल की छुट्टी को लेकर पेरेंट्स और छात्र दोनों ही कन्फ्यूज हैं। क्योंकि कई राज्यों में पहले ही छुट्टियां चल रही हैं और कई जगहों पर विंटर वेकेशन की तारीखें आगे बढ़ाई गई हैं। इस बीच आज यानी 21 जनवरी को माघ मेला भी चल रहा है और पूर्वोत्तर के तीन राज्यों का स्थापना दिवस भी है। ऐसे में चलिये जानते हैं कि इन राज्यों समेत अलग-अलग राज्यों में स्कूलों की छुट्टी का क्या अपडेट रहता है...

Today School Closed or Not: क्या आज स्कूल खुले हैं या बंद ?

सबसे पहले तो आपके बता दें कि आज कोई राष्ट्रव्यापी छुट्टी यानी कि पब्लिक हॉलिडे नहीं है। हालांकि आज देश के तीन राज्यों, त्रिपुरा, मणिपुर और मेघालय में स्कूलों की छुट्टी रहने वाली है। ऐसे में यहां पर स्कूल बंद रहेंगे। ये दिन इन राज्यों के लिए बहुत बड़ा दिन है। ऐसे में यहां तीनों राज्यों के स्कूल 21 जनवरी यानी आज बंद रहेंगे।

पंजाब में क्या है छुट्टी का अपडेट : Punjab School Closed Today or not

पंजाब में ठंड कड़ाके की पड़ रही है। इस बीच यहां पर 19 जनवरी को स्कूल खुल गए हैं। मगर ठंड को देखते हुए समय में बदलाव किया गया है। सरकारी निर्देशों की मानें तो यहां 21 जनवरी यानी आज तक प्राथमिक स्कूल सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 3 बजे तक चलेंगे। वहीं अपर प्राइमरी, सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी स्कूल भी 10 बजे से लेकर 3 बजे या फिर 3:30 बजे तक चलेंगे। छात्रों की सुरक्षा को देखते हुए ये फैसला लिया गया।

प्रयागराज समेत यूपी में छुट्टी है या नहीं? UP School Closed Update

प्रयागराज में माघ मेला चल रहा है। ऐसे में यहां भारी भीड़ उमड़ रही है। यहां पर कक्षा 8 तक के सभी सरकारी और निजी स्कूल 16 से लेकर 20 जनवरी तक बंद रखे गए थे। ये कदम अधिकारियों ने मेले के दौरान एहतियाती सुरक्षा को देखते हुए उठाया था। अब प्रयागराज समेत यूपी के अन्य जिलों में 23 जनवरी को वसंत पंचमी के मौके पर छुट्टी रहने की उम्मीद है। यहां पर स्कूल सामान्य रूप से खुले हुए हैं।

दिल्ली में क्या है स्कूली छुट्टी का अपडेट Delhi School Closed News

दिल्ली में सर्दियों की छुट्टियों के बाद स्कूल खुल गए हैं, लेकिन कोहरे और ठंड के कारण गौतम बुद्ध नगर और आस-पास के जिलों में स्कूल सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक चल रहे हैं। अधिकारियों ने कहा है कि मौसम की स्थिति के आधार पर समय में और बदलाव किया जा सकता है।

Bihar School Closed or Not बिहार में स्कूल खुले हैं या बंद ?

बिहार में 17 जनवरी को सर्दियों की छुट्टियां खत्म होने के बाद पूरे बिहार में स्कूल फिर से खुल गए। किसी भी स्कूल के बंद होने की खबर नहीं है, और 19 जनवरी से पूरे राज्य में क्लासें फिर से शुरू हो गईं हैं। आज यानी 21 जनवरी को स्कूल यहां सामान्य रूप से चलेंगे।

Kusum Bhatt
कुसुम भट्टauthor

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बतौर एजुकेशन जर्नलिस्ट कार्यरत कुसुम भट्ट शिक्षा जगत से जुड़ी हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर रखती हैं। मास्टर्स इन मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त करने के बाद वह पिछले 5 सालों से एजुकेशन बीट को मजबूती से संभाल रही हैं। कुसुम को खबरों को सबसे पहले ब्रेक करने, विषय की गहराई में जाकर स्टोरी तैयार करने और युवाओं को उनके करियर से जुड़ी सटीक जानकारी देने में विशेष दक्षता प्राप्त है। कुसुम की लेखन शैली संक्षिप्त, शोध आधारित और प्रभावशाली है। वे एग्जाम टिप्स, करियर गाइडेंस, सरकारी नौकरी से जुड़ी खबरें, बोर्ड रिजल्ट और सक्सेस स्टोरीज़ जैसे विषयों पर सटीक और भरोसेमंद कंटेंट तैयार करने के लिए जानी जाती हैं। कुसुम अबतक पांच हजार से अधिक बाइलाइन रिपोर्ट पब्लिश कर चुकी हैं। उन्हें ब्लॉगिंग, वेब स्टोरीज और ट्रेंडिंग एजुकेशनल टॉपिक्स पर काम करने का खास शौक है। उनका मानना है कि – "शिक्षा सिर्फ करियर का माध्यम नहीं, बल्कि सोच और समाज दोनों को बदलने की शक्ति रखती है।"

और पढ़ें
End of Article