एजुकेशन

Today History : इजराइल के गठन से लेकर चंदेरी किले पर कब्जे तक... जानें 29 जनवरी के दिन इतिहास में क्या-क्या हुआ

Today History 29 january aaj ka itihas : आज के दिन में कई सारी घटनाएं हुई थीं। ​29 जनवरी का दिन इतिहास के पन्नों में दर्ज है। अकसर आप लोगों ने भी इतिहास में कई ऐसी घटनाओं के बारे में सुना होगा, जो कि आज के दिन से जुड़ी हैं। ऐसे में चलिये आपको बताते हैं कि इतिहास में आज के दिन क्या-क्या हुआ था। History Today, History Today PDF, History Today date, History Today

Image

Today in History

Today History 29 january aaj ka Itihas : भारत और दुनिया में आज के दिन में कई सारी ऐतिहासिक घटनाओं का जिक्र मिलता है। हर दिन दुनिया में कुछ न कुछ ऐसी घटनाएं होती हैं, जो आगे चलकर इतिहास बन जाती हैं। फिर बात चाहे खेल जगत की हो या फिर किसी भी प्रसिद्ध शख्सियत का जन्म या फिर मृत्यु। चलिये जानते हैं आज के दिन की खास बातें...

आज के दिन का इतिहास History Today 29 Janaury

29 जनवरी का दिन इतिहास के पन्नों में दर्ज है। अकसर आप लोगों ने भी इतिहास में कई ऐसी घटनाओं के बारे में सुना होगा, जो कि आज के दिन से जुड़ी हैं। ऐसे में चलिये आपको बताते हैं कि इतिहास में आज के दिन क्या-क्या हुआ था।

  • 1780 में भारत का पहला अंग्रेजी अखबार हिक्की गजट या फिर बंगाल गजट पहली बार पब्लिश हुआ।
  • साल 1996 में फ्रांस के राष्ट्रपति जैक्स शिराफ ने घोषणा की थी कि अब फ्रांस और ज्यादा परमाणु हथियारों का परीक्षण नहीं करेगा।
  • 2002 में अमेरिका के राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश ने देश के नाम अपने संदेश में ईरान, उत्तरी कोरिया को दुनिया में दुष्टता की धुरी करार दिया।
  • साल 1528 में मुगल साम्राज्य वंश के संस्थापक बाबर ने मेवाड़ के राजा राणा सांगा को हराकर चंदेरी का किला कब्जा लिया था।
  • साल 1676 में थियोडोर तृतीय रूस के जार बने।
  • साल 1916 में प्रथम विश्व युद्ध में फ्रांस ने पहली बार जर्मनी पर हमला किया।
  • 1949 में ब्रिटेन ने इजराइल को मान्यता दी।
  • 1953 में संगीत नाटक अकादमी स्थापित हुई।
  • 1976 में सोवियत संघ अंगोला में राजनीतिक समझौते के लिए सहमत हुआ।

इतिहास के दिन क्या-क्या हुआ ?

  • साल 1976 में सोवियत संघ अंगोला में राजनीतिक समझौते के लिए सहमत हुआ।
  • 1978 में वायुमंडल में ओजोन परत पर होने वाले दुष्प्रभाव के चलते एयरोसोल स्प्रे को प्रतिबंधित करने वाला पहला देश स्वीडन बना।
  • 1989 में सीरिया और ईरान में लेबनान में संघर्ष के समझौता किया।
  • 1992 में भारत आशियान का क्षेत्रीय सहयोगी बना।
  • 1993 में क्रिकेटर विनोद कांबली ने टेस्ट में पदार्पण किया।
Kusum Bhatt
कुसुम भट्टauthor

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बतौर एजुकेशन जर्नलिस्ट कार्यरत कुसुम भट्ट शिक्षा जगत से जुड़ी हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर रखती हैं। मास्टर्स इन मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त करने के बाद वह पिछले 5 सालों से एजुकेशन बीट को मजबूती से संभाल रही हैं। कुसुम को खबरों को सबसे पहले ब्रेक करने, विषय की गहराई में जाकर स्टोरी तैयार करने और युवाओं को उनके करियर से जुड़ी सटीक जानकारी देने में विशेष दक्षता प्राप्त है। कुसुम की लेखन शैली संक्षिप्त, शोध आधारित और प्रभावशाली है। वे एग्जाम टिप्स, करियर गाइडेंस, सरकारी नौकरी से जुड़ी खबरें, बोर्ड रिजल्ट और सक्सेस स्टोरीज़ जैसे विषयों पर सटीक और भरोसेमंद कंटेंट तैयार करने के लिए जानी जाती हैं। कुसुम अबतक पांच हजार से अधिक बाइलाइन रिपोर्ट पब्लिश कर चुकी हैं। उन्हें ब्लॉगिंग, वेब स्टोरीज और ट्रेंडिंग एजुकेशनल टॉपिक्स पर काम करने का खास शौक है। उनका मानना है कि – "शिक्षा सिर्फ करियर का माध्यम नहीं, बल्कि सोच और समाज दोनों को बदलने की शक्ति रखती है।"

और पढ़ें
End of Article