एजुकेशन

TNUSRB Constable Result 2023: जारी हुआ तमिलनाडु कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का रिजल्ट, यहां देखें सबसे पहले

TNUSRB Constable Result 2023, Tamil Nadu Constable Result 2023: तमिलनाडु यूनिफॉर्म्ड सर्विस रिक्रूटमेंट बोर्ड ने कांस्टेबल, जेल वार्डर व फायरमैन ग्रेड 2 के प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार ऑफिशियल साइट tnusrb.tn.gov.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।

Image

TNUSRB Constable Result 2023: यहां चेक करें तमिलनाडु कांस्टेबल प्रीलिम्स का रिजल्ट

TNUSRB Constable Result 2023, Tamil Nadu Constable Result 2023: तमिलनाडु कांस्टेबल ग्रेड 2 व जेल वार्डर ग्रेड 2 की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (TNUSRB Constable Result 2023) खबर है। तमिलनाडु यूनिफॉर्म्ड सर्विस रिक्रूटमेंट बोर्ड ने ग्रेड 2 कांस्टेबल व ग्रेड 2 जेल वार्डर और फायरमैन के पदों पर भर्ती के लिए प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट जारी कर (TNUSRB Constable Prelims Result) दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट tnusrb.tn.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक करें।

बता दें तमिलनाडु कांस्टेबल, जेल वार्डर व फायरमैन के पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 10 दिसंबर 2023 को आयोजित की गई थी। इसके लिए हजारों की संख्या में उम्मीदवारों ने अपना रजिस्ट्रेशन करवाया था। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।

TNUSRB Constable Result 2023 Download

  • सबसे पहले tnusrb.tn.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर TNUSRB Constable Result 2023 लिंक पर क्लिक करें।
  • रिजल्ट का पीडीएफ आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • यहां सर्च बॉक्स में जाकर अपना नाम या रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें।
  • यदि आपका नाम यहां प्रदर्शित होता है तो अभ्यर्थी सफल माने जाएंगे।

Tamil Nadu Constable Result 2023: पीईटी व पीएसटी

तमिलनाडु कांस्टेबल की लिखित परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवार आगे की चयन प्रक्रिया में शामिल हो सकेंगे। इसमें चयनित अभ्यर्थियों के लिए शारीरिक पात्रता परीक्षा व शारीरिक दक्षता परीक्षा आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थी यहां डाउनलोड कर सकेंगे।
TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article