एजुकेशन

School Closed on Holi: होली पर चार दिन छुट्टी, बेसिक शिक्षा परिषद का ने लिया फैसला, जानें कब खुलेंगे स्कूल

School Closed on Holi: होली का त्योहार 14 मार्च को है, रंगों के इस पावन पर्व को देखते हुए उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है, जाने कुल मिलाकर कितने दिन बंद रहेंगे स्कूल

Image

होली पर स्कूल बंद

School Closed on Holi, School Holiday on Holi: होली पर बल्ले बल्ले! स्कूली बच्चों को इस होली मिलेंगी कई छुट्टियां। ये तो आप जानते हैं कि होली का त्योहार 14 मार्च को है, रंगों के इस पावन पर्व को देखते हुए उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है। होली के अवसर पर उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में तीन दिन का अवकाश रहेगा। शिक्षा विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया, जिसमें बताया गया कि 13 और 14 मार्च को सार्वजनिक अवकाश के साथ 15 मार्च को भी छुट्टी रहेगी।

बता दें, 13 मार्च को गुरुवार है और 14 मार्च को शुक्रवार, ऐसे में शनिवार को बच्चों को स्कूल जाना होता इसके एक दिन बाद फिर रविवार की छुट्टी है, ऐसे में 13, 14 और 15 मार्च को सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया गया है।

16 मार्च को रविवार की छुट्टी, School Closed in UP

13, 14 और 15 मार्च की छुट्टियों के बाद 16 मार्च को रविवार का अवकाश रहेगा, जिसका मतलब है कि बच्चों के स्कूल चार दिन बंद रहेंगे और अब 17 मार्च से स्कूल जाने की जरूरत है।

School Holiday on Holi

शनिवार को स्कूल यदि खुलते भी तो जाहिर है अटेंडेंस बेहद कम होती, ऐसे में यूपी बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव सुरेंद्र कुमार तिवारी ने पत्र जारी किया है। इससे पहले शासन ने अवकाश की सूची में होली की सिर्फ 2 दिन की छुट्टी घोषित की थी। लेकिन अब विधान परिषद सदस्य बाबू लाल तिवारी के अनुरोध पर 15 तारीख तक छुट्टी बढ़ा दी गई। यह अवकाश विभागीय धार्मिक मांग के आधार पर दी गई है।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article