LIVE

Surya Grahan 2024: क्या है सूर्य ग्रहण का विज्ञान, जानें आज सूर्य ग्रहण भारत में दिखेगा या नहीं

Surya Grahan 2024 live Updates Solar Eclipse April 2024

Surya Grahan 2024: क्या है सूर्य ग्रहण का विज्ञान, जानें आज सूर्य ग्रहण भारत में दिखेगा या नहीं

Surya Grahan 2024, Solar Eclipse April 2024 Facts, Solar Eclipse Reason, Surya Grahan kab Lagta hai: सूर्य ग्रहण के साथ जानिये, क्या होता है वलयाकार सूर्य ग्रहण? बेहद सुंदर होता है नजारा! 08 अप्रैल को साल 2024 का पहला सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। ये खग्रास सूर्य (Surya Grahan 2024 Time) ग्रहण होगा। भारतीय समय के अनुसार, सूर्य ग्रहण 08 अप्रैल को रात 9 बजकर 12 मिनट से शुरू होगा और इसका समापन रात 01 बजकर 20 मिनट (Surya Grahan 2024 Kab Lagega) पर होगा। इस सूर्य ग्रहण अवधि 4 घंटे 25 मिनट की होगी। अगर आप प्रतियोगी परीक्षा (Solar Eclipse Facts) की तैयारी में जुटे हैं या साइंस के छात्र हैं तो आपके लिए यह जानना बेहद जरूरी है कि सूर्य ग्रहण कैसे लगता है। ये खग्रास सूर्य ग्रहण होगा। खग्रास ग्रहण तब होता है जब चंद्रमा सूर्य और पृथ्वी के बीच में आ जाता है। सूर्य ग्रहण हमेशा अमावस्या के दिन ही लगता है, क्योंकि अमावस्या में चंद्रमा पृथ्वी के कक्षीय समतल के निकट होता है। विज्ञान के अनुसार, सूर्य ग्रहण तीन प्रकार के होते हैं। आंशिक सूर्य ग्रहण, वलयाकार सूर्य ग्रहण और पूर्ण सूर्य ग्रहण।

Also read: Solar Eclipse in Hindi Reason, Science and everything

आइये आज आपको हम बताएंगे कि सूर्य ग्रहण लगने का कारण क्या है, सूर्य ग्रहण कब, कहां और कैसे लगता है।

APR 08, 2024 10:55 IST

Surya Grahan 2024 LIVE: सूर्य ग्रहण कितने प्रकार होता है

Surya Grahan 2024 LIVE बता दें सूर्य ग्रहण तीन प्रकार का होता है। पहला पूर्ण सूर्य ग्रहण, दूसरा आंशिक सूर्य ग्रहण और तीसरा वलयाकार सूर्य ग्रहण होता है।
APR 08, 2024 10:53 IST

Surya Grahan 2024 LIVE: क्या होता है आंशिक सूर्य ग्रहण

Surya Grahan 2024 LIVE आंशिक सूर्य ग्रहण की स्थिति में चंद्रमा अपने ग्रह पृथ्वी से कुछ अधिक दूरी पर होता है और सूर्य को पूरी तरह नहीं ढक पाता है। इस स्थिति में सूर्य का कुछ हिस्सा पृथ्वी से दिखना बंद हो जाता है। इसे आंशिक सूर्य ग्रहण कहा जाता है।
APR 08, 2024 10:11 IST

Surya Grahan 2024 LIVE: कब लगता है सूर्य ग्रहण

विज्ञान के मुताबिक सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण का लगना एक खगोलीय घटना है। बता दें जब पृथ्वी, सूर्य और चंद्रमा एक सीधी रेखा में होती है। इसके कारण पृथ्वी के एक भाग पर पूरी तरह अंधेरा छा जाता है तब पूर्ण सूर्य ग्रहण की स्थिति बनती है।
APR 08, 2024 10:42 IST

Surya Grahan 2024LIVE: यहां देखें सूर्य ग्रहण का समय

  1. लखनऊ 8 अप्रैल, 09:12 PM9 अप्रैल, 02:22 AM
  2. गाजियाबाद 8 अप्रैल, 09:12 PM9 अप्रैल, 02:22 AM
  3. वाराणसी 8 अप्रैल, 09:12 PM9 अप्रैल, 02:22 AM
  4. पटना 8 अप्रैल, 09:12 PM9 अप्रैल, 02:22 AM
  5. कानपुर8 अप्रैल, 09:12 PM9 अप्रैल, 02:22 AM
APR 08, 2024 09:32 IST

Surya Grahan Kab Se Hai LIVE: इन देशों में परिदृश्य होगा ग्रहण

Surya Grahan Kab Se Hai LIVE बता दें साल का पहला सूर्य ग्रहण अमेरिका, मैक्सिको, कनाडा और उत्तरी अमेरिका के कई देशों में देखने को मिलेगा। साथ ही कोस्टा डोमिनिका और फ्रेंच में भी ग्रहण देखने को मिलेगा।
APR 08, 2024 10:42 IST

Surya Grahan LIVE: साल का पहला सूर्य ग्रहण

Surya Grahan LIVE साल का पहला सूर्य ग्रहण आज यानी 8 अप्रैल 2024 को लगने जा रहा है। सूर्य ग्रहण आज रात 9 बजकर 12 मिनट से शुरू होगा और कल यानी 9 अप्रैल 2024, मंगलवार की मध्यरात्रि 2 बजकर 22 मिनट तक चलेगा।
APR 08, 2024 09:05 IST

भारत में सूर्य ग्रहण कब लगेगा? - Suyran Grahan Kab Lagega?

Suyran Grahan Date Time 2024: भारत में सूर्य ग्रहण कब लगेगा? या Suyran Grahan 2024 Mein Kab Lagega? बता दें, यह साल का पहला सूर्य ग्रहण हे, जो कि 8 अप्रैल की रात 9 बजकर 12 मिनट से लेकर 9 अप्रैल को देर रात 2 बजकर 22 मिनट तक रहेगा।
APR 08, 2024 10:46 IST

Surya Grahan 2024 Live - Annular Solar Eclipse क्या होता है?

एक वलयाकार सूर्य ग्रहण (Annular Solar Eclipse) तब होता है जब सूर्य, चंद्रमा और पृथ्वी ठीक एक लाइन में होते हैं, लेकिन चंद्रमा अपनी कक्षा में बहुत दूर होता है, इसलिए यह हमारे दृष्टिकोण से सूर्य की डिस्क को पूरी तरह से कवर नहीं करता है। यह नजारा कुछ कुछ "रिंग ऑफ फायर" जैसा दिखता है।
APR 08, 2024 08:01 IST

Surya Grahan 2024 Live - सूर्य ग्रहण क्या है?

सूर्य ग्रहण तब घटित होता है जब सूर्य, चंद्रमा और पृथ्वी एक सीध (लाइन या align) में आ जाते हैं।
APR 08, 2024 07:12 IST

Surya Grahan 2024 Date Time - आज है सूर्य ग्रहण, कहां दिखाई देगा सूर्य ग्रहण

आज 8 अप्रैल 2024 को, पूर्ण सूर्य ग्रहण मध्य और उत्तरपूर्वी संयुक्त राज्य अमेरिका के अधिकांश हिस्सों के साथ-साथ मैक्सिको और कनाडा के कुछ हिस्सों में दिखाई देगा।
APR 08, 2024 00:12 IST

Surya Grahan 2024: आज लगेगा सूर्य ग्रहण

Surya Grahan 2024: साल का पहला सूर्यग्रहण आज यानी 8 अप्रैल, सोमवार को रात 9 बजकर 12 मिनट से शुरू होगा और इसका समापन रात 01 बजकर 20 मिनट पर होगा।
APR 07, 2024 22:10 IST

Surya Grahan 2024: सूर्य ग्रहण का विज्ञान

यदि ग्रहण के मौसम के दौरान अमावस्या होती है, तो चंद्रमा द्वारा डाली गई छाया पृथ्वी पर पड़ेगी, जिसके परिणामस्वरूप सूर्य ग्रहण होगा।
APR 07, 2024 21:13 IST

Surya grahan kab lagega: सूर्य ग्रहण कब लगेगा

08 अप्रैल को साल 2024 का पहला सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। ये खग्रास सूर्य ग्रहण होगा। खग्रास ग्रहण तब होता है जब चंद्रमा सूर्य और पृथ्वी के बीच में आ जाता है। भारतीय समय के अनुसार, सूर्य ग्रहण 08 अप्रैल को रात 9 बजकर 12 मिनट से शुरू होगा और इसका समापन रात 01 बजकर 20 मिनट पर होगा। इस सूर्य ग्रहण अवधि 4 घंटे 25 मिनट की होगी।
APR 07, 2024 20:43 IST

How Many Types of Surya Grahan: सूर्य ग्रहण कितने प्रकार का होता है

विज्ञान के अनुसार, सूर्य ग्रहण तीन प्रकार के होते हैं। आंशिक सूर्य ग्रहण, वलयाकार सूर्य ग्रहण और पूर्ण सूर्य ग्रहण। सूर्य ग्रहण पृथ्वी के बहुत बड़े हिस्से में 100 मील से कम चौड़े या 2 या 3 हजार मील लंबे भूभाग से दिखाई पड़ता है।
APR 07, 2024 20:37 IST

Surya Grahan GK Quiz: सूर्य ग्रहण अमावस्या को ही क्यों होता है

सूर्य ग्रहण हमेशा अमावस्या के दिन ही लगता है, क्योंकि अमावस्या में चंद्रमा पृथ्वी के कक्षीय समतल के निकट होता है। जिस अमावस्‍या पर सूर्य और चंद्रमा एक ही अंश पर हों और उनका संबन्‍ध राहु-केतु से बन जाए, उस अमावस्‍या पर सूर्य ग्रहण लग जाता है।
APR 07, 2024 20:29 IST

Surya Grahan 2024 live Updates: छा जाता है अंधेरा

पृथ्वी के कुछ हिस्सों दिन में भी शाम या रात की तरह अंधेरा सा छा जाता है। जब चंद्रमा, सूर्य और पृथ्वी के बीच आ जाता है तो इस दौरान सूर्य का प्रकाश पृथ्वी तक नहीं पहुंच पाता है।
APR 07, 2024 20:25 IST

Solar Eclipse April 2024 Live: विज्ञान की भाषा में समझें

चंद्रमा पृथ्वी के चारों ओर एक कक्षा में परिक्रमा करता है और उसी समय पृथ्वी भी सूर्य की परिक्रमा करती है। परिक्रमा के दौरान कभी-कभी चंद्रमा, सूर्य और पृथ्वी के बीच आ जाता है, साइंस में इसे ही सूर्य ग्रहण कहा जाता है।
APR 07, 2024 20:25 IST

सूर्य ग्रहण क्या हैं?

विज्ञान के मुताबिक सूर्य ग्रहण (Surya Grahan), सूर्य और पृथ्वी के बीच चंद्रमा के आने के कारण होता है। जब चंद्रमा सूर्य और पृथ्वी के बीच में आता है तो पृथ्वी से सूर्य का प्रकाश वाला भाग दिखाई नहीं देता है। पृथ्वी पर सूर्य का प्रकाश न पड़कर चंद्रमा की परछाई नजर आने लगती है, इस स्थिति को सूर्य ग्रहण कहा जाता है।
APR 07, 2024 20:24 IST

Surya Grahan 2024 live Updates: रोचक है खगोलीय घटना

विज्ञान में ग्रहण को बेहद रोचक खगोलीय घटना माना जाता है। प्रतियोगी परीक्षाओं में सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण से संबंधित सवाल अक्सर पूछ लिए जाते हैं। इनके जवाब देने में अच्छे परीक्षार्थियों के पसीने छूट जाया करते हैं।
APR 07, 2024 20:22 IST

Surya Grahan 2024 live Updates: सूर्य ग्रहण क्यों लगता है

अगर आप प्रतियोगी परीक्षा (Solar Eclipse Facts) की तैयारी में जुटे हैं या साइंस के छात्र हैं तो आपके लिए यह जानना बेहद जरूरी है कि सूर्य ग्रहण कैसे लगता है। ये खग्रास सूर्य ग्रहण होगा। खग्रास ग्रहण तब होता है जब चंद्रमा सूर्य और पृथ्वी के बीच में आ जाता है। आइये आज आपको हम बताएंगे कि सूर्य ग्रहण लगने का कारण क्या है।