एजुकेशन

SSC Scientific Assistant Result 2022: जारी हुई साइंटिफिक असिस्टेंट फाइनल आंसर-की, इस लिंक से करें डाउनलोड

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Mar 7, 2023, 04:41 PM IST

SSC Scientific Assistant Answer Key 2022: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने साइंटिफिक असिस्टेंट परीक्षा की फाइनल आंसर-की आज यानी 7 मार्च 2023 को आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जारी कर दी है। अभ्यर्थी यहां दी गई लिंक से फाइनल आंसर-की चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

SSC Answer Key 2023

SSC IMD Scientific Assistant Final Answer Key 2022: एसएससी साइंटिफिक असिस्टेंट फाइनल आंसर-की 2022 का इंतजार खत्म हो चुका है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने साइंटिफिक असिस्टेंट परीक्षा (SSC IMD Scientific Assistant Exam 2022) की फाइनल आंसर-की आज यानी 7 मार्च को जारी कर दी है। अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर फाइनल आंसर-की चेक कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई लिंक के जरिए भी आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं।

SSC Scientific Assistant Exam 2022: दिसंबर में हुई थी परीक्षा

एसएससी साइंटिफिक असिस्टेंट परीक्षा 14 दिसंबर से 16 दिसंबर तक आयोजित की गई थी। वहीं, इस परीक्षा का रिजल्ट 17 फरवरी को जारी किया गया। आधिकारिक सूचना के मुताबिक, परीक्षा में कुल 995 अभ्यर्थियों सफल रहे।

SSC Scientific Assistant Final Answer Key 2022: फाइनल आंसर की जारी

एसएससी साइंटिफिक असिस्टेंट परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की पर प्राप्त आपत्तियों के निपटारे के बाद आयोग ने आज फाइनल आंसर-की जारी कर दी है। जिसे अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर इन स्टेप्स के जरिए डाउनलोड कर सकते हैं।

How to download SSC Scientific Assistant Final Answer Key 2022

  • सबसे पहले आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर Recruitment of Scientific Assistant in Indian Meteorological Department Examination, 2022 – Uploading of Final Answer Key(s) along with Candidates’ Response Sheets(s) के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने एक पीडीएफ खुल जाएगा। यहां नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करें।
  • फिर रोल नंबर और पासवर्ड के जरिए लॉगिन करें।
  • अब आप फाइनल आंसर-की चेक करेक डाउनलोड कर सकते हैं।
SSC IMD Scientific Assistant Final Answer Key 2022 - Direct Link

SSC Scientific Assistant Recruitment 2022: कितने पदों पर होगी भर्ती

एसएससी साइंटिफिक असिस्टेंट फाइनल आंसर-की चेक करने की सुविधा 21 मार्च तक उपलब्ध रहेगी। बता दें कि इस प्रक्रिया के जरिए साइंटिफिक असिस्टेंट के 995 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। लेटेस्ट अपडेट्स के लिए टाइम्स नाउ नवभारत के साथ बने रहें।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article