SSC MTS & Havaldar Result 2023, Sarkari Result 2023: एसएससी एमटीएस रिजल्ट का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की ओर से मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) व हवलदार टियर 1 परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वह आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी एसएससी एमटीएस रिजल्ट 2023 पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।
SSC MTS Tier I Result 2023: कब हुई टियर 1 परीक्षा
एसएससी एमटीएस टियर 1 परीक्षा का आयोजन 2 मई से 19 मई और 13 जून से 20 जून तक दो चरणों में किया गया था। वहीं, अब आयोग ने इस परीक्षा के नतीजे भी घोषित कर दिए हैं। एसएससी एमटीएस व हवलदार टियर 1 परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को फिर टियर 2 परीक्षा में शामिल होना होगा।
SSC MTS & Havaldar Result 2023: पास होने के लिए इतने नंबर जरूरी
एसएससी एमटीएस टियर 1 परीक्षा में पास होने के लिए जनरल कैटेगरी के अभ्यर्थियों को कम से कम 30% अंक हासिल करना होगा। वहीं, ओबीसी / ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों को 25% और अन्य वर्ग के लोगों को 20 % न्यूनतम अर्हता अंक प्राप्त करना जरूरी है। सभी अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर इन स्टेप्स के माध्यम से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
How to Download SSC MTS & Havaldar Result 2023
- एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।
- इसके बाद रिजल्ट सेक्शन में जाएं।
- फिर एसएससी एमटीएस व हवलदार रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने एक पीडीएफ खुल जाएगा।
- अभ्यर्थी इस पीडीएफ में अपना नाम और रोल नंबर चेक कर सकते हैं।
SSC MTS Recruitment 2023: कितने पदों पर होगी भर्ती
इस परीक्षा के माध्यम से मल्टी टास्किंग स्टाफ व हवलदार के 12523 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए 18 जनवरी से 17 फरवरी 2023 तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
