SSC MTS Answer Key 2023 Date: एसएससी एमटीएस परीक्षा की आंसर की बहुत जल्द जारी होने वाली है। एक साथ सभी सेट यानी एए बीए सी और डी के लिए आंसर की जारी की जाएगी। कर्मचारी चयन आयोग इस नए अपडेट को जुलाई 2023 के शुरुआती दिनों में जारी कर सकता है। बता दें, एसएससी की तरफ से परीक्षा मल्टीटास्किंग स्टाफ और हवलदार के पद के लिए आयोजित की गई थी, जिसकी आंसर की जल्द ही जारी होने वाली है।
एसएससी एमटीएस 2023 परीक्षा
गौरतलब है कि एसएससी एमटीएस 2023 के लिए 18 जनवरी, 2023 से 24 फरवरी, 2023 तक आवेदन करने का मौका दिया गया था। इसके बाद 2 चरणों में एसएससी एमटीएस परीक्षा 2023 का आयोजन किया गया था। पहला चरण 2 मई से 19 मई तक और दूसरा चरण 13 जून से 20 जून तक संपन्न कराया गया।
SSC MTS Answer Key 2023 PDF Download
एसएससी एमटीएस आंसर की डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवार इन स्टेप्स को फाॅलो करें।- ssc mts answer key 2023 official website ssc.nic.in पर जाएं।
- यहां दाएं तरफ देखें आपको लाॅगइन का आॅप्शन मिलेगा।
- लाॅगइन करने के बाद आंसर की बटन पर क्लिक करें।
- एसएससी एमटीएस फाइनल आंसर की 2023 लिंक पर क्लिक करें, आंसर की 2023 पीडीएफ रूप में रहेगी।
SSC MTS Answer Key 2023: एसएससी एमटीएस आंसर की कब आएगी?
आयोग एसएससी एमटीएस 2023 आंसर की के साथ एसएससी एमटीएस प्रश्न पत्र भी जारी करेगा, लेकिन अभी तक आधिकारिक तौर पर तारीख नहीं आई है। एक बार एसएससी एमटीएस परीक्षा की आंसर की जारी होने के बाद आप इस वेबसाइट ssc.nic.in से देख सकेंगे। हालांकि टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल भी आंसर की लिंक व एसएससी परीक्षा से जुड़े सभी अपडेट को शेयर करेगा।एसएससी एमटीएस 2023 आंसर की जारी होने के बाद आगे का स्टेप
एसएससी एमटीएस 2023 आंसर की जारी होने के बाद दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया का आयोजन किया जाएगा, इसलिए अभी से दस्तावेज संभालकर एक साथ रख लें। इस राउंड के लिए आपको मूल काॅपी के साथ फोटोकाॅपी भी लाना होगा।
