एजुकेशन

SSC Grade C Stenographer LDCE 2017: घोषित हुआ एसएससी ग्रेड सी स्टेनोग्राफर एलडीसीई का फाइनल रिजल्ट

SSC Grade C Stenographer LDCE 2017 Download Link: कर्मचारी चयन आयोग ने एसएससी ग्रेड सी स्टेनोग्राफर एलडीसीई 2017 फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। उम्मीदवार यहां दिए गए डायरेक्ट लिंक से अपना परिणाम चेक करें।

Image

एसएससी ग्रेड सी स्टेनोग्राफर एलडीसीई 2017

SSC Grade C Stenographer LDCE 2017 Download Link: कर्मचारी चयन आयोग ने एसएससी ग्रेड सी स्टेनोग्राफर एलडीसीई 2017 फाइनल रिजल्ट की घोषणा कर दी है। जो उम्मीदवार ग्रेड श्सीश् स्टेनोग्राफर्स लिमिटेड विभागीय प्रतियोगी परीक्षाए 2017 के लिए उपस्थित हुए थे, वे यहां खबर में दिए दिए डायरेक्ट लिंक से अपना परिणाम चेक व डाउनलोड कर सकते हैं। एसएससी ने इस परीक्षा का आयोजन सीबीटी यानी कंप्यूटर आधारित परीक्षा मोड में किया था।

2022 में हुई थी परीक्षा - SSC Grade C Stenographer LDCE 2017 Exam

एसएससी स्टेनोग्राफर एलडीसीई 2017 ग्रेड सी परीक्षा 21 अक्टूबर, 2022 को आयोजित की गई थी। आयोग ने निम्नलिखित सेवाओं/ध्कैडरों के ग्रेड श्सीश् के लिए चयन सूची में जोड़ने के लिए ग्रेड श्सीश् स्टेनोग्राफर एलडीसीई 2017 आयोजित की थी।

  • Central Secretariat Stenographers Service Grade ‘C’;
  • Stenographers Cadre of Indian Foreign Service (B) Grade-II;
  • Armed Forces Headquarters Stenographers Service Grade ‘C’;
  • Railway Board Secretariat Stenographers Service Grade ‘C’;
  • Election Commission of India Stenographers Service Grade ‘C’;

एसएससी ग्रेड सी स्टेनोग्राफर एलडीसीई 2017 फाइनल रिजल्ट ऐसे करें

  • एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर Declaration of Final Result of Grade C Stenographers Limited Departmental Competitive Examination, 2017लिंक पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर एक पीडीएफ खुलेगी, आराम से विवरण देखें।
  • पीडीएफ डाउनलोड करें और आगे के उपयोग के लिए उसका प्रिंटआउट ले लें।

Direct Link for Download Result Here: The result of SSC Grade C Stenographer LDCE 2017

एसएससी ग्रेड सी स्टेनोग्राफर एलडीसीई 2017 की घोषणा 13 अप्रैल, 2023 को की गई थी, जिसमें 249 उम्मीदवार पास हुए और इन्हें स्टेनोग्राफी कौशल परीक्षा के लिए बुलाया गया, स्टेनोग्राफी कौशल परीक्षा का आयोजन 9 जुलाई 2023 को एसएससी द्वारा किया गया। कौशल परीक्षा में अर्हता प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों के एपीएआर की संख्या का मूल्यांकन के लिए कौशल परीक्षा का परिणाम 3 दिसंबर, 2023 को घोषित किया गया था।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article