SSC GD Constable Exam Results 2023 Date and Time: इंतजार खत्म! एसएससी ने आखिरकार जीडी परिणाम को लेकर बड़ी खबर जारी की है। एसएससी जीडी परिणाम 2022-23 जल्द ही कर्मचारी चयन आयोग की वेबसाइट ssc.nic.in पर उपलब्ध कराया जाएगा। मीडिया सूत्रों के अनुसार एसएससी जीडी रिजल्ट 2022-23 इसी सप्ताह में जारी किया जाएगा। SSC GD कॉन्स्टेबल रिजल्ट 2022-23 का उम्मीदवारों द्वारा बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। इस बीच आयोग ने एक बड़ी खबर निकाल दी है।
कर्मचारी चयन आयोग ने जीडी कांस्टेबल भर्ती 2022 के लिए रिक्तियों की संख्या में जबरदस्त बदलाव कर दिया है। अब, 50187 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी, जो पहले सिर्फ 24369 थी। जो उम्मीदवार इससे संबंधित आधिकारिक नोटिस देखना चाहते हैं वे एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। हालांकि यहां भी डायरेक्ट लिंक दिया गया है।
SSC GD Result 2023 जल्द जारी किया जाएगा, बता दें, SSC GD Constable Exam 2022 परीक्षा का आयोजन 10 जनवरी 2023 से 13 फरवरी 2023 तक ऑनलाइन आयोजित किया गया था। SSC GD Answer Key 18 फरवरी को जारी की गई थी जबकि उम्मीदवारों को 25 फरवरी तक SSC GD Answer Key के खिलाफ चुनौती देने का मौका दिया गया था।

एसएससी ने रिवाइज की वैकेंसी 2022
आगे कौन से होने हैं चरण
SSC GD Final Answer Key व SSC GD Result के बाद शारीरिक दक्षता परीक्षण (पीईटी), शारीरिक मानक परीक्षण (पीएसटी), विस्तृत चिकित्सा परीक्षा (डीएमई) और समीक्षा चिकित्सा परीक्षा (आरएमई) का आयोजन किया जाएगा।
