SSC GD Constable Exam 2024, SSC GD Constable Admit Card 2024 Date: एसएससी जीडी कांस्टेबल एडमिट कार्ड का इंतजार खत्म होने वाला है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा जीडी कांस्टेबल परीक्षा का एडमिट कार्ड (SSC GD Constable Admit Card 2024) किसी भी वक्त जारी कर दिया जाएगा। अभ्यर्थी आयोग की आधिकारकि वेबसाइट ssc.nic.in के अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
SSC GD Constable Admit Card 2024: कब आएगा एडमिट कार्ड
आयोग ने जीडी कांस्टेबल एडमिट कार्ड जारी होने की सटीक तारीख का ऐलान नहीं किया है। हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एडमिट कार्ड जनवरी के आखिरी या फरवरी के पहले सप्ताह में जारी कर दिया जाएगा। अपडेट आते ही आपको सबसे पहले यहां सूचित किया जाएगा।
SSC GD Constable Exam 2024: इस तारीख को होगी परीक्षा
जीडी कांस्टेबल परीक्षा 20 फरवरी, 21 फरवरी, 22 फरवरी 23 फरवरी, 24 फरवरी, 26 फरवरी, 27 फरवरी, 28 फरवरी, 29 फरवरी, 1 मार्च, 5 मार्च, 6 मार्च, 7 मार्च, 11 मार्च और 12 मार्च 2024 को होगी। ध्यान रहे कि परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं मिलेगा। अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट से इन आसान स्टेप्स में एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
How to download SSC GD Constable Admit Card 2024
- एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।
- फिर जीडी कांस्टेबल एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
- यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
- अब अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।
SSC GD Constable Recruitment 2024: कितने पदों पर होगी भर्ती
एसएससी जीडी कांस्टेबल एग्जाम में सफल अभ्यर्थी ही फिजिकल टेस्ट में शामिल होने के योग्य होंगे। इस प्रक्रिया के माध्यम से जीडी कांस्टेबल के कुल 26146 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। लेटेस्ट अपडेट्स के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट विजिट करते रहें।
