SSC GD Constable Admit Card 2022, SSC GD Constable DV/ DME Date 2022: एसएससी जीडी परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अपडेट है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) जनरल ड्यूटी कांस्टेबल (SSC GD Constable) पदों पर भर्ती के लिए दस्तावेज सत्यापन (SSC GD Constable DV 2022) और मेडिकल टेस्ट (SSC GD Constable DME 2022) का एडमिट कार्ड जारी करने जा रहा है। जिन अभ्यर्थी ने पीईटी व पीएसटी में सफलता हासिल की थी, वह आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर नोटिस चेक कर सकते हैं।
SSC GD Constable DV/ DME 2022: एसएससी ने जारी किया नोटिस
एसएससी की ओर से जारी सूचना के अनुसार, जीडी कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिए दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल टेस्ट का आयोजन 17 जुलाई से किया जाएगा। इसके लिए एडमिट कार्ड सीआरपीएफ की आधिकारिक वेबसाइट rect.crpf.gov.in पर जारी किया जाएगा। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वेबसाइस पर नजर बनाए रखें। ध्यान रखें कि बिना एडमिट कार्ड दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल टेस्ट में शामिल नहीं होने दिया जाएगा।
How to download SSC GD Constable DV/ DME Admit Card 2022
- सीआरपीएफ की आधिकारिक वेबसाइट rect.crpf.gov.in पर जाएं।
- फिर SSC GD DV/DME Admit Card 2022 के लिंक पर क्लिक करें।
- फिर मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
- अब अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड चेक करके डाउनलोड कर सकेंगे।
एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा के माध्यम से सीमा सुरक्षा बल (BSF), केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF), केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF), भारत तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP), सशस्त्र सीमा बल (SSB), सेक्रेटेरिएट सिक्योरिटी फोर्स (SSF), नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) और असम राइफल्स में कुल 50187 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 10 जनवरी से 13 फरवरी 2023 तक किया गया था। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
