एजुकेशन

SSC Delhi Police Constable 2025: एग्जाम सिटी स्लिप जारी, देखें परीक्षा का पैटर्न व फिजिकल टेस्ट का नियम

SSC Delhi Police Constable 2025 Exam City OUT: दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी सेंटर जारी कर दी गई है। अब उम्मीदवार ये जान सकेंगे कि उनकी परीक्षा का सेंटर कहां पड़ा है, और वहां जाने के लिए क्या तैयारी करने की जरूरत है?

SSC Delhi Police Constable 2025 Exam City Slip

एसएससी दिल्ली पुलिस कांस्टेबल 2025 परीक्षा सिटी स्लिप

SSC Delhi Police Constable 2025 Exam City Released: कर्मचारी चयन आयोग ने दिल्ली पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 2025 के लिए परीक्षा सूचना पर्ची जारी कर दी है। इसे एग्जाम सिटी स्लिप भी कहते हैं, गौरतलब है कि इस अपडेट के बाद आप जान सकेंगे कि किस शहर में परीक्षा का केंद्र पड़ा है, और वहां जाने के लिए आपको क्या तैयारी करने की जरूरत है। इस भर्ती के जरिये कांस्टेबल (एग्जीक्यूटिव) पुरुष और महिला दोनों वर्गों को मौका मिलेगा।

Exam City से उम्मीदवारों को उनके आवंटित परीक्षा शहर के बारे में बताया जाता है, इसे एडमिट कार्ड समझने की भूल नहीं करिएगा। आवेदकों के लिए आयु सीमा 18 से 25 वर्ष रखी गई थी, जिसकी गणना अधिसूचित कट-ऑफ तिथि के अनुसार की जाएगी।

कितने पदों पर होगी भर्ती

एसएससी द्वारा दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल की भर्ती कई चरणों में की जाएगी। दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 अभियान SSC द्वारा कुल 7565 रिक्तियों के लिए आयोजित किया जा रहा है।

दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 अवलोकन

कांस्टेबल (एग्जीक्यूटिव) पदों के लिए भर्ती अधिसूचना ग्रुप C के तहत पुरुष और महिला श्रेणियों में 7565 रिक्तियों के लिए जारी की गई थी। चयनित उम्मीदवारों को निर्धारित वेतन मैट्रिक्स के अनुसार 21700 रुपये से 69100 रुपये की वेतन सीमा के साथ पे लेवल-3 में रखा जाएगा।

परीक्षा का शेड्यूल यहां से देखें

SSC Delhi Police Constable 2025 Exam Date

परीक्षा का शेड्यूल

लिखित परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता परीक्षा और शारीरिक मानक परीक्षण के लिए बुलाया जाएगा। इसके बाद दस्तावेज सत्यापन होगा और फिर नियुक्ति का मौका मिलेगा।

फिजिकल टेस्ट के नियम

  • पुरुष - 6 मिनट में 1600 मीटर दौड़, 14 फीट लंबी कूद, 3.9 फीट ऊंची कूद
  • महिला - 8 मिनट में 1600 मीटर दौड़, 10 फीट लंबी कूद, 3 फीट ऊंची कूद

दिल्ली पुलिस कांस्टेबल एग्जीक्यूटिव भर्ती परीक्षा का क्या है पैटर्न

  • कंप्यूटर आधारित परीक्षा में एक-एक अंक के 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे।
  • इनमें से 50 प्रश्न सामान्य ज्ञान, 25 रीजनिंग, 15 न्यूमेरिकल एबिलिटी और 10 प्रश्न कम्प्यूटर से जुड़े होंगे।
  • प्रत्येग गलत उत्तर के लिए चौथाई अंक काटा जाएगा।
  • सेलेक्शन की फाइनल मेरिट लिखित परीक्षा (सीबीटी) में प्राप्तांकों से ही बनेगी।
  • फिजिकल टेस्ट केवल क्वालिफाइंग होगा।

परीक्षा शहर सूचना पर्ची से क्या फायदा

परीक्षा शहर सूचना पर्ची उम्मीदवारों को उस शहर के बारे में अग्रिम जानकारी प्रदान करती है जहां उनका परीक्षा केंद्र स्थित होगा। यह सुविधा आवेदकों को परीक्षा से पहले यात्रा और आवास की योजना बनाने में मदद करती है। एडमिट कार्ड जारी होने से पहले उम्मीदवार लॉगिन के माध्यम से शहर की सूचना उपलब्ध कराई गई थी।

SSC Delhi Police Constable 2025 Exam City Download कैसे करें?

चरण 1: आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in/login पर जाएं।

चरण 2: अपने पंजीकरण संख्या और पासवर्ड का उपयोग करके लॉग इन करें।

चरण 3: दिल्ली पुलिस कांस्टेबल 2025 परीक्षा शहर सूचना के लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 4: स्क्रीन पर दिखाए गए एग्जाम सिटी की डिटेल्स देखें।

स्टेप 5: स्लिप डाउनलोड करें और सेव करें।

दिल्ली पुलिस कांस्टेबल 2025 एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए डायरेक्ट लिंक

उम्मीदवारों के लिए जरूरी बातें

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे एडमिट कार्ड और परीक्षा निर्देशों से संबंधित अपडेट के लिए रेगुलर रूप से SSC वेबसाइट चेक करते रहें। भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन आयोजित की गई थी, जिसमें जनरल, OBC और EWS कैटेगरी के लिए 100 रुपये का आवेदन शुल्क था, जबकि आरक्षित कैटेगरी और महिला उम्मीदवारों को छूट दी गई थी। भर्ती प्रक्रिया SSC द्वारा जारी किए गए शेड्यूल और गाइडलाइंस के अनुसार जारी है। अभी तक आधिकारिक तौर पर परीक्षा केंद्रों में कोई बदलाव की घोषणा नहीं की गई है।

नीलाक्ष सिंह
नीलाक्ष सिंह author

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई क... और देखें

End of Article