एजुकेशन

SSC CGL Tier 1 Final Answer Key 2024: जारी हुई एसएससी सीजीएल टियर 1 परीक्षा की फाइनल आंसर की, ssc.gov.in पर करें चेक

SSC CGL Tier 1 Final Answer Key 2024 Released: एसएससी सीजीएल टियर 1 परीक्षा की फाइनल आंसर की कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जारी कर दी गई है। उम्मीदवार 8 जनवरी, 2025 तक वेबसाइट पर लॉग इन करके रिस्पॉन्स शीट के साथ फाइनल आंसर की चेक कर सकते हैं।

Image

एसएससी सीजीएल टियर 1 फाइनल आंसर की जारी

SSC CGL Tier 1 Final Answer Key 2024 Released: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने आज 19 दिसंबर को कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल टियर 1 परीक्षा 2024 की फाइनल आंसर की जारी कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लिया था वे आयोब की वेबसाइट ssc.gov.in के अलावा खबर में दिए डायरेक्ट लिंक से SSC CGL Tier 1 Final Answer Key 2024 Pdf Download कर सकते हैं। आयोग ने फाइनल आंसर की के साथ रिस्पॉन्स शीट भी जारी किया है, जानें कब तक इन्हें साइट पर देखा सकता है।

कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल टियर 1 को संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा, 2024 (टियर-I) भी कहा जाता है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आज 19 दिसंबर से 8 जनवरी, 2025 तक वेबसाइट पर लॉग इन करके रिस्पॉन्स शीट और फाइनल आंसर की दोनों देख व डाउनलोड कर सकेंगे, तरीका यहां से देखें

SSC CGL Tier I Final Answer Key 2024: How to download

SSC CGL टियर I फाइनल आंसर की 2024 डाउनलोड करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें

  • SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
  • Notice Board के नीचे देखें
  • Uploading of Final Answer Key(s) along with Response Sheet(s) of Combined Graduate Level Examination, 2024 (Tier-I) नाम के लिंक पर क्लिक करें।
  • एक नई पीडीएफ फाइल खुलेगी।
  • इस पीडीएफ फाइल के सबसे नीचे SSC CGL Tier 1 Final Answer Key 2024 Pdf Free Download करने के लिए लिंक मिल जाएगा।
SSC CGL Tier 1 Final Answer Key 2024 Date 19 दिसंबर 2025
टियर 1 की फाइनल आंसर की कब तक देख सकेंगे 8 जनवरी 2025
SSC CGL Tier I का रिजल्ट 5 दिसंबर 2024 को घोषित किया गया था जबकि उम्मीदवारों के अंक 16 दिसंबर 2024 को अपलोड किए गए थे। अंक देखने के लिए उम्मीदवारों को अपनी रजिस्टर्ड आईडी और पासवर्ड का इस्तेमाल करके लॉग इन करना होगा। अंक 31 दिसंबर 2024 को शाम 6 बजे तक उपलब्ध रहेंगे।
Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article