एजुकेशन

SSC CGL Exam 2025: अब 14 अक्टूबर को होगी एसएससी सीजीएल की परीक्षा, जानें किस दिन आएगी आंसर की

SSC CGL Answer Key 2025 Sarkari Result: एसएससी सीजीएल परीक्षा का आयोजन अब 14 अक्टूबर को किया जाएगा। इस परीक्षा को पुनर्निर्धारित किया गया है, जिसकी आधिकारिक सूचना ssc.gov.in पर मौजूद है। अगर आप भी इस परीक्षा में भाग लेने वाले हैं तो जानें कब आएगी एसएससी सीजीएल परीक्षा की आंसर की? व कैसे कर सकेंगे चेक

Image

14 अक्टूबर को होगी एसएससी सीजीएल की परीक्षा

SSC CGL Answer Key 2025 Sarkari Result: स्टाफ सिलेक्शन कमीशन कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल (Staff Selection Commission Combined Graduate Level) परीक्षा का आयोजन अब 14 अक्टूबर, 2025 को किया जाएगा।एसएससी सीजीएल पुनर्निर्धारित की गई है, जिसकी आधिकारिक सूचना एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर देखी जा सकती है।। यह परीक्षा उन उम्मीदवारों के लिए होगी जिनकी परीक्षाएं 26 सितंबर, 2025 को मुंबई अग्निकांड की घटना से प्रभावित हुई थीं। अन्य सभी केंद्रों के लिए परीक्षा समाप्त हो चुकी है। अगर आप भी इस परीक्षा में भाग लेने वाले हैं, तो जानें कब आएगी एसएससी सीजीएल परीक्षा की आंसर की? व कैसे कर सकेंगे चेक

लगभग 28 लाख उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था, जिनमें से लगभग 13.5 लाख उम्मीदवार इसमें शामिल हुए। यह परीक्षा 15 दिनों में 45 पालियों में 126 शहरों में फैले 255 केंद्रों पर आयोजित की गई थी।

SSC CGL Answer Key 2025 Release Date

एसएससी सीजीएल परीक्षा 2025 की आंसर की (SSC CGL Answer Key 2025 Date) 15 अक्टूबर, 2025 जारी की जाएगी। आयोग SSC CGL Answer Key 2025 के साथ आपत्ति विंडो भी खुलेगा, ताकि जो उम्मीदवार SSC CGL Answer Key 2025 से असंतुष्ट होंगे, उन्हें आपत्ति करने का मौका मिलेगा। उम्मीदवार आसानी से आंसर की चेक व डाउनलोड कर सकेंगे, और यदि चाहें तो आसानी से इनके खिलाफ आपत्ति दर्ज करा सकेंगे। हालांकि आपत्ति करने के लिए छोटा मोटा शुल्क देना हो सकता है।

आयोग के अनुसार, प्रति प्रश्न 100 रुपये का भुगतान करके निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कराई जा सकेगी। इसके बाद आयोग उठाई गई आपत्तियों की समीक्षा करेगा और फिर फाइनल आंसर की जारी की जाएगी।

SSC CGL 2025 Answer Key How to Check

एसएससी सीजीएल परीक्षा 2025 आंसर की चेक करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करना होगा:-

  • एक बार जारी होने के बाद SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएंगे
  • होम पेज पर SSC CGL Answer Key 2025 Link पर क्लिक करेंगे।
  • लॉगिन विवरण दर्ज करेंगे।
  • सबमिट करने के बाद आंसर की देख सकेंगे।

एक बार जारी होने के बाद SSC CGL Answer Key 2025 Pdf Download को टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटज के एजुकेशन पेज पर शेयर किया जाएगा।

कितने पदों पर होनी है भर्ती

इस भर्ती अभियान के तहत संगठन में 14582 रिक्तियों को भरा जाएगा। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article