एजुकेशन

SSC CGL Exam 2023: डाउनलोड करें एसएससी सीजीएल टियर 2 आंसर-की, जानें कब आएगा रिजल्ट

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Mar 7, 2023, 08:32 PM IST

SSC CGL Exam 2023: एसएससी सीजीएल परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अपडेट है। कर्मचारी चयन आयोग जल्द ही सीजीएल टियर 2 परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की जारी करने जा रहा है। अभ्यर्थी यहां दी गई डायरेक्ट लिंक के जरिए आंसर-की डाउनलोड कर सकेंगे।

Image

SSC CGL Answer Key 2023

Photo : iStock

SSC CGL Exam 2023, SSC CGL Tier II Answer Key 2023: एसएससी सीजीएल आंसर-की 2023 का इंतजार खत्म होने वाला है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल टियर 2 परीक्षा (SSC CGL Tier II Exam 2023) की प्रोविजनल आंसर-की जल्द ही जारी करेगा। जिसके बाद परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए एसएससी सीजीएल टियर 2 आंसर-की 2023 चेक करके डाउनलोड कर सकेंगे।

SSC CGL Exam Date 2023: कब हुई टियर 2 परीक्षा

एसएससी सीजीएल टियर 1 परीक्षा का आयोजन 1 दिसंबर से 13 दिसंबर 2022 तक देशभर के विभिन्न केंद्रों पर किया गया और इसका रिजल्ट 9 फरवरी को जारी हुआ। जिसमें सफल अभ्यर्थियों के लिए टियर 2 परीक्षा 2 मार्च से 7 मार्च तक आयोजित की गई। अब अभ्यर्थी बेसब्री से टियर 2 प्रोविजनल आंसर की और रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं।

SSC CGL Answer Key 2023: कब आएगी आंसर-की

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, टियर 2 परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की मार्च के दूसरे सप्ताह में जारी की जाएगी। जिस पर प्राप्त आपत्तियों के निपटारे के बाद फिर फाइनल आंसर-की और रिजल्ट जारी किया जाएगा। बता दें कि टियर 2 रिजल्ट मार्च के आखिरी या अप्रैल के पहले सप्ताह में जारी होने की संभावना है। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

How to download SSC CGL Tier II Answer Key 2023

  • एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर सीजीएल टियर 2 आंसर-की 2023 के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने एक पीडीएफ खुल जाएगा।
  • अभ्यर्थी सीजीएल टियर 2 आंसर-की चेक करके डाउनलोड भी कर सकते हैं।
SSC CGL Exam 2023: कितने पदों पर होगी भर्ती

एसएससी सीजीएल परीक्षा के माध्यम से लगभग 20 हजार रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए 17 सितंबर से 13 दिसंबर 2022 तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। लेटेस्ट अपडेट्स के लिए टाइम्स नाउ नवभारत के साथ बने रहें।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article