एजुकेशन

SSC CAPF Final Result 2022: जारी हुआ एसएससी सीएपीएफ का फाइनल रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से तुरंत करें डाउनलोड

SSC CAPF Final Result 2022, Sarkari Result 2022: कर्मचारी चयन आयोग ने दिल्ली पुलिस और सीएपीएफ एग्जाम का फाइनल रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जारी कर दिया है। अभ्यर्थी यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे।

Image

SSC CAPF Final Result 2022

Photo : iStock

SSC CAPF Final Result 2022, Sarkari Result 2022: एसएससी सीएपीएफ रिजल्ट का इंतजार खत्म हो चुका है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने दिल्ली पुलिस और सीएपीएफ (CAPF) में सब इंस्पेक्टर (Sub Inspector) पदों पर भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वह अब आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी रिजल्ट का पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।

SSC CAPF SI Exam 2023: कब हुई सीएपीएफ परीक्षा

एसएससी सीएपीएफ परीक्षा का आयोजन 9 नवंबर 2022 से 11 नवंबर 2022 तक किया गया और इसके नतीजे 27 दिसंबर को जारी किए गए। इस परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के लिए फिर फिजिकल टेस्ट, मेडिकल टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन का आयोजन किया गया था। वहीं, आयोग ने आज इस परीक्षा का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया है।

SSC CAPF SI Result 2023: इतने अभ्यर्थी हुए सफल

आयोग की ओर से जारी सूचना के अनुसार, एसएससी सीएपीएफ परीक्षा में कुल 4276 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। जिसमें, पुरुषों की संख्या 3995 और महिलाओं की संख्या 281 है। सभी अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर इन स्टेप्स के माध्यम से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

How to Download SSC CAPF SI Final Result 2022

  • एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर Sub-Inspector in Delhi Police and CAPFs Examination, 2022 - Declaration of Final Result के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने रिजल्ट का एक पीडीएफ खुल जाएगा।
  • अभ्यर्थी इस पीडीएफ में अपना रोल नंबर चेक कर सकते हैं।

SSC CAPF SI Recruitment 2022: कितने पदों पर होगी भर्ती

इस परीक्षा के माध्यम से दिल्ली पुलिस और सीएपीएफ में सब इंस्पेक्टर 4300 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए 10 अगस्त 2022 से 30 अगस्त 2022 तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article