SOF IEO 2024 Final Result Out: साइंस ओलंपियाड फाउंडेशन (SOF) ने इंटरनेशनल इंग्लिश ओलंपियाड (IEO) 2024 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया गया है। परीक्षा में भाग लेने वाले कक्षा 1 से 12 तक के छात्र SOF Official Website sofworld.org पर अपने स्कोर देख सकते हैं। हालांकि खबर में भी डायरेक्ट लिंक दिया गया है, जहां से आप आसानी से अपना परिणाम देख पाएंगे।
लिखित परीक्षा का आयोजन 8 नवंबर 2024 को किया गया था। छात्रों को परिणाम देखने के लिए रोल नंबर की आवश्यकता होगी।
SOF IEO 2024 Results How to Check
अपना परिणाम देखने और डाउनलोड करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें करें:
- आधिकारिक वेबसाइट: sofworld.org पर जाएं।
- होमपेज पर, Results के नीचे देखें
- Read More पर क्लिक करें।
- रिजल्ट वाला पेज खुल जाएगा।
कक्षा 3 से 12 तक के छात्र, जो 2nd-level victories पाए हैं, उन्हें अंतर्राष्ट्रीय और क्षेत्रीय पुरस्कार या छात्रवृत्तियां (International and Zonal awards or scholarships) मिलेंगी, जबकि 1st-level winners को टॉपर अवॉर्ड और छात्रवृत्तियां दी जाएंगी।
प्रत्येक छात्र केवल एक पुरस्कार या छात्रवृत्ति के लिए पात्र है, जिसमें उच्च-स्तरीय उपलब्धियों को प्राथमिकता दी जाती है। अधिक जानकारी के लिए, छात्र और अभिभावक साइंस ओलंपियाड फाउंडेशन की आधिकारिक वेबसाइट (sofworld.org) पर जा सकते हैं।
