Bihar Schools Summer Vacation 2023: गर्मी अपना प्रचंड रूप दिखा रही है। बिहार में अधिकतम तापमान में वृद्धि हो गई है और लोगों का बुरा हाल हो रखा है। गर्मी के चलते स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश हो चुके हैं। बिहार के सरकारी स्कूलों में 6 जून से 27 जून तक गर्मी की छुट्टी का ऐलान किया गया था। बिहार में 21 दिन की समर वेकेशन तय किया गया है। अनुमान लगाया जा रहा है कि बिहार में भी समर वेकेशन की डेट आगे बढ़ाई जा सकती है। वहीं उत्तर प्रदेश में तेज गर्मी और लू की स्थिति को देखते हुए योगी सरकार ने सभी परिषदीय विद्यालयों में ग्रीष्मकालीन अवकाश को 15 जून से बढ़ाकर 26 जून कर दिया है। सचिव उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद प्रताप सिंह बघेल की ओर से जारी आदेश में कहा गया है। सीएम योगी ने भी तेज धूप और लू की आशंका के कारण बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए परिषदीय विद्यालयों में ग्रीष्मकालीन अवकाश बढ़ाने के निर्देश दिए थे। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि बिहार में भी समर वेकेशन की डेट आगे बढ़ाई जा सकती है।
Patna Schools Summer Vacation
पटना के केंद्रीय विद्यालय में 8 मई से 16 जून तक समर वेकेशन रहेंगे। वहीं पटना के सेंट जेवियर्स हाईस्कूल में 18 मई से 19 जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश रहेगा। इसी तरह सेंट जोसेफ कॉन्वेंट में 13 मई से 18 जून, कार्मेल हाई स्कूल में 13 मई से 16 जून, लोयला हाई स्कूल में 19 मई से 19 जून तक गर्मी की छुट्टी रहेगी।Summer Vacation 2023 Madhya Pradesh
मध्य प्रदेश के स्कूलों में गर्मी की छुटि्टयां घोषित की जा चुकी हैं। मध्यप्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग (MP School Education Department) के अवकाश को लेकर जो कैलेंडर जारी किया है उसके अनुसार एक मई से समर वेकेशन शुरू हो गई है। मध्य प्रदेश समर वेकेशन 1 मई से शुरू होकर 15 जून, 2023 तक रहेगा। उम्मीद की जा रही है कि यूपी की तरह मध्य प्रदेश में भी समर वेकेशन बढ़ाई जा सकती है।
