एजुकेशन

Tomorrow School Closed: भीषण गर्मी की मार के बीच कल कहां-कहां बंद रहेंगे स्कूल, जानें दिल्ली से लेकर लखनऊ तक का हाल

School Closed Tomorrow: दिल्ली से लेकर नोएडा, गाजियाबाद और लखनऊ तक... देश के ज्यादातर हिस्से भयंकर लू और गर्मी की चपेट में हैं। ऐसे में बच्चों को भी स्कूल जाने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि इस समस्या को देखते हुए कई जगहों पर प्रशासन ने अपने स्तर पर समर वेकेशन जल्दी करने के आदेश जारी किये हैं।

Image

School Closed Tomorrow

Tomorrow School Closed or Not : उत्तर भारत समेत देश के अलग-अलग हिस्से भीषण गर्मी की चपेट में हैं। गर्मी से हाल इतना बेहाल है कि स्कूली बच्चों को भी घर से बाहर निकलने में दिक्कत हो रही है। ऐसे में बच्चों की सेहत का ख्याल रखते हुए अपने अपने स्तर पर प्रशासन ने अर्ली समर वेकेशन की घोषणा की है। हालांकि कई जगहों पर तय समय से ही स्कूलों की छुट्टी निर्धारित है। इस बीच बच्चे और पेरेंट्स दोनों ही जानना चाहते हैं कि कल यानी 22 मई को स्कूलों की छुट्टी है या फिर स्कूल बंद रहेंगे? आपको बता दें कि दिल्ली से लेकर लखनऊ और पटना तक स्कूल कल बंद रहेंगे।

दिल्ली में कब है स्कूलों की छुट्टी ? Delhi School Closed :

सबसे पहले बात करें राजधानी दिल्ली की तो यहां पर स्कूल 11 मई से 30 जून 2026 तक बंद हैं। फिल्हाल राजधानी में तापमान बहुत ज्यादा गर्म है और ऐसे में बच्चों का घर से बाहर निकलना भी दूभर हो गया है। बच्चों की अभी छुट्टियां चल रही हैं और ऐसे में जून के बाद फिर से स्कूलों के खुलने की संभावना है।

बिहार में स्कूलों की छुट्टी Bihar School Closed or Not :

सबसे पहले बात करें बिहार की तो यहां भोजपुर में भीषण गर्मी को देखते हुए जिला प्रशासन ने जिले के सभी सरकारी और निजी विद्यालयों में कक्षा 8 तक की शैक्षणिक गतिविधियों पर 23 जून तक प्रतिबंध लगा दिया है। प्री-स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र और कोचिंग संस्थान भी इस प्रतिबंध के दायरे में रहेंगे। वहीं, कक्षा 8 से ऊपर की कक्षाएं सुबह 11 बजे तक ही संचालित होंगी।

उत्तर प्रदेश में कहां-कहां स्कूलों की छुट्टी UP School Closed Tomorrow :

हीटवेव के चलते मथुरा, रायबरेली, मिर्जापुर, बलिया, देवरिया और अंबेडकरनगर में स्कूलों में तय समय से 5 दिन पहले गर्मी की छुटि्टयां कर दी गई हैं। फिरोजाबाद, बस्ती, बुलंदशहर, बांदा और हाथरस में 8वीं तक के स्कूलों में समर वेकेशन घोषित कर दी गई है। कानपुर और आगरा में 12वीं तक के स्कूलों में आज छुट्‌टी है। वाराणसी में 12वीं तक स्कूल 25 मई तक बंद हैं। लखनऊ में जिलाधिकारी ने सभी बोर्डो के स्कूलों में 22 मई से ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित किया है। कई विद्यालय भीषण गर्मी में भी स्कूल नही बंद कर रहे थे जिसके बाद डीएम ने आदेश जारी किया।

लखनऊ में स्कूल बंद

लखनऊ में स्कूल बंद

राजस्थान में स्कूल की छुट्टी Rajasthan School Closed :

राजस्थान में स्कूली छात्रों की गर्मियों की छुट्टियां इस साल छोटी होंगी, क्योंकि राज्य के शिक्षा विभाग ने 2026-27 के शैक्षणिक सत्र के लिए छुट्टियों की अवधि कम कर दी है। नए शैक्षणिक कैलेंडर के अनुसार, सरकारी और निजी स्कूलों में गर्मियों की छुट्टियां 17 मई से 20 जून तक चलेंगी, और 21 जून से नियमित कक्षाएं फिर से शुरू हो जाएँगी।

हरियाणा, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में स्कूलों की छुट्टी का अपडेट Haryana School Closed :

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने घोषणा की थी कि राज्य के सभी स्कूलों में गर्मियों की छुट्टियां अगले हफ्ते से ही शुरू हो जाएंगी। अब स्कूल 25 मई से 30 जून तक बंद रहेंगे। इस बदलाव के साथ, छुट्टियों की शुरुआत की तारीख को मूल रूप से तय की गई 1 जून की तारीख से आगे कर दिया गया है। ये फैसला मुख्यमंत्री सैनी, शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा और अधिकारियों के बीच हुई दो घंटे की बैठक के तुरंत बाद लिया गया। वहीं, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश ने 24 अप्रैल से 11 जून, 2026 तक छुट्टियों की घोषणा की है।

यहां देखें गर्मी की छुट्टी का राज्यवार शेड्यूल School Closed Statewise List :

पूरे भारत में अधिकारियों ने स्कूल कैलेंडर में बदलाव किया है, क्योंकि तापमान लगातार बढ़ रहा है।

दिल्ली : दिल्ली में स्कूल 11 मई से 1 जुलाई, 2026 तक बंद रहेंगे।

उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश के स्कूलों में गर्मियों की छुट्टियां 20 मई से 15 जून, 2026 तक रहेंगी।

राजस्थान: राजस्थान के स्कूल भीषण गर्मी की लहर के चलते 17 मई से 20 जून तक बंद रहेंगे।

हरियाणा: पूरे हरियाणा में स्कूल 1 जून से 30 जून तक गर्मियों की छुट्टियों के लिए बंद रहेंगे।

बिहार: बिहार के स्कूल 1 जून से 20 जून तक बंद रहेंगे।

तेलंगाना: तेलंगाना ने भीषण गर्मी की लहर जल्दी शुरू होने के कारण 24 अप्रैल से 11 जून तक गर्मियों की छुट्टियों की घोषणा पहले ही कर दी थी।

Kusum Bhatt
कुसुम भट्टauthor

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बतौर एजुकेशन जर्नलिस्ट कार्यरत कुसुम भट्ट शिक्षा जगत से जुड़ी हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर रखती हैं। मास्टर्स इन मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त करने के बाद वह पिछले 5 सालों से एजुकेशन बीट को मजबूती से संभाल रही हैं। कुसुम को खबरों को सबसे पहले ब्रेक करने, विषय की गहराई में जाकर स्टोरी तैयार करने और युवाओं को उनके करियर से जुड़ी सटीक जानकारी देने में विशेष दक्षता प्राप्त है। कुसुम की लेखन शैली संक्षिप्त, शोध आधारित और प्रभावशाली है। वे एग्जाम टिप्स, करियर गाइडेंस, सरकारी नौकरी से जुड़ी खबरें, बोर्ड रिजल्ट और सक्सेस स्टोरीज़ जैसे विषयों पर सटीक और भरोसेमंद कंटेंट तैयार करने के लिए जानी जाती हैं। कुसुम अबतक पांच हजार से अधिक बाइलाइन रिपोर्ट पब्लिश कर चुकी हैं। उन्हें ब्लॉगिंग, वेब स्टोरीज और ट्रेंडिंग एजुकेशनल टॉपिक्स पर काम करने का खास शौक है। उनका मानना है कि – "शिक्षा सिर्फ करियर का माध्यम नहीं, बल्कि सोच और समाज दोनों को बदलने की शक्ति रखती है।"

और पढ़ें
End of Article