एजुकेशन

Tomorrow School Closed or not: इन राज्यों में कल 21 जनवरी को बंद रहेंगे स्कूल, जानें अपने राज्य की छुट्टी का अपडेट

School Closed Tomorrow : कल यानी 21 जनवरी को स्कूल की छुट्टी को लेकर पेरेंट्स और छात्र कन्फ्यूज हैं। कई राज्य हैं, जहां विंटर वेकेशन ब्रेक खत्म हो चुका है मगर कड़ाके की सर्दी और कोहरे के चलते स्कूली छुट्टी बढ़ाई गई है या फिर टाइमिंग में बदलाव किए गए हैं। ऐसे में इस लेख में चलिये जानते हैं कि कल यानी 21 जनवरी को स्कूली छुट्टी का क्या अपडेट है। कल दिल्ली, नोएडा, यूपी, राजस्थान, बिहार समेत अन्य राज्यों में कल की छुट्टी है या नहीं? Tomorrow School Closed, 21 January school closed, kal school band hain ya khule, School Closed news, School Closed tomorrow, School Closed Noida

Image

TOMORROW SCHOOL CLOSED OR NOT

Kal school band hain ya Khule: 21 जनवरी (बुधवार) को स्कूल की छुट्टी : जनवरी की शुरुआत से ही उत्तरी राज्यों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इस वजह से कई राज्यों में स्कूल या तो बंद हैं या तो उनके समय में बदलाव हुआ है। 21 जनवरी को त्रिपुरा, मणिपुर और मेघालय में नॉर्थईस्ट फाउंडेशन डे मनाया जाता है। इसलिए इन राज्यों में कल स्कूल बंद रहेंगे। नॉर्थ ईस्ट के अलावा अन्य राज्य भी हैं, जहां पर स्कूलों की छुट्टी रहेगी। बाकी जिलेवार जरूरत पड़ने पर स्कूलों की छुट्टी का अपडेट जारी किया जाएगा। इस आर्टिकल में छुट्टियों की लिस्ट स्कूल खुलने की तारीखें और स्कूल की छुट्टियों की दूसरी डिटेल्स देखें।

21 जनवरी (बुधवार) को पूर्वोत्तर राज्यों में स्कूल की छुट्टी School Holiday in Tripura/Manipur/Meghalaya:

नॉर्थ ईस्ट राज्यों जैसे त्रिपुरा, मणिपुर और मेघालय में 54वां स्थापना दिवस मनाया जाएगा। 21 जनवरी 2026 को यहां के सभी सरकारी और निजी स्कूल बंद रहेंगे। इस दिन को पूर्वोत्तर के स्थापना दिवस के रूप में मनाया जाता है। ऐसे में कल का दिन वहां पर बेहद खास रहने वाला है।

बता दें कि मणिपुर, त्रिपुरा और मेघालय जैसे राज्यों ने भारत के उत्तर पूर्वी क्षेत्र (पुनर्गठन) अधिनियम, 1971 के तहत पूर्ण राज्य का दर्जा हासिल किया। ये दिन रियासतों से स्व-शासित राज्यों में बदलाव का प्रतीक है।

उत्तर प्रदेश स्कूल छुट्टियों के अपडेट Up School Closed Tomorrow

उत्तर प्रदेश में 23 जनवरी 2026 को वसंत पंचमी का त्योहार मनाया जाएगा। साथ ही कल नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती भी है। ऐसे में यहां पर स्कूलों के बंद रहने की पूरी उम्मीद है। वसंत पंचमी का त्योहार 23 जनवरी को पूरे देश में मनाया जाएगा। वसंत पंचमी के मौके पर राज्य भर के स्कूल बंद रह सकते हैं। इसके साथ ही इसी दिन नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती भी मनाई जाती है। इसलिए इस दिन छुट्टी घोषित की जा सकती है। जरूरत के हिसाब से जिलेवार छुट्टियां भी घोषित हो सकती हैं। छात्रों और पेरेंट्स को सलाह दी जाती है कि अपने एरिया की छुट्टी का अपडेट देखने के लिए स्कूल प्रशासन से लगातार संपर्क में रहें।

प्रयागराज: माघ मेला स्कूल छुट्टी अपडेट Prayagraj School Closed Tomorrow

यहां चल रहे माघ मेले के कारण प्रयागराज में कक्षा 8 तक के सभी सरकारी और निजी स्कूल बंद रहेंगे। ये आदेश लागू हो गया है।

Kusum Bhatt
कुसुम भट्टauthor

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बतौर एजुकेशन जर्नलिस्ट कार्यरत कुसुम भट्ट शिक्षा जगत से जुड़ी हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर रखती हैं। मास्टर्स इन मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त करने के बाद वह पिछले 5 सालों से एजुकेशन बीट को मजबूती से संभाल रही हैं। कुसुम को खबरों को सबसे पहले ब्रेक करने, विषय की गहराई में जाकर स्टोरी तैयार करने और युवाओं को उनके करियर से जुड़ी सटीक जानकारी देने में विशेष दक्षता प्राप्त है। कुसुम की लेखन शैली संक्षिप्त, शोध आधारित और प्रभावशाली है। वे एग्जाम टिप्स, करियर गाइडेंस, सरकारी नौकरी से जुड़ी खबरें, बोर्ड रिजल्ट और सक्सेस स्टोरीज़ जैसे विषयों पर सटीक और भरोसेमंद कंटेंट तैयार करने के लिए जानी जाती हैं। कुसुम अबतक पांच हजार से अधिक बाइलाइन रिपोर्ट पब्लिश कर चुकी हैं। उन्हें ब्लॉगिंग, वेब स्टोरीज और ट्रेंडिंग एजुकेशनल टॉपिक्स पर काम करने का खास शौक है। उनका मानना है कि – "शिक्षा सिर्फ करियर का माध्यम नहीं, बल्कि सोच और समाज दोनों को बदलने की शक्ति रखती है।"

और पढ़ें
End of Article