School Assembly News Headlines 07 August: 7 अगस्त, 2025 के लिए स्कूल असेंबली न्यूज़ अपडेट यहां दिया गया है। यह बुलेटिन महत्वपूर्ण राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय और खेल जगत की घटनाओं पर प्रकाश डालता है। इसका उद्देश्य छात्रों को सूचित रखना और उन्हें समसामयिक घटनाओं से नियमित रूप से अपडेट रखना है। पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा बोर्ड (WBJEEB) की ओर से WBJEE Result 2025 7 अगस्त 2025 को घोषित किए जाएंगे। रिजल्ट की घोषणा ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट wbjeeb.nic.in पर की जाएगी। इस परीक्षा में भाग लेने वाले स्टूडेंट्स लॉग इन डिटेल दर्ज करके स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
UP Board: जारी हो गया यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा का रिजल्ट
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने कक्षा 10वीं और 12वीं कंपार्टमेंट रिजल्ट जारी कर दिया है। जिन छात्रों UP Board Compartment Exam में भाग लिया था वे यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in से या खबर में दिए डायरेक्ट लिंक से UP Board Compartment Result 2025 Check Online कर सकते हैं। आप चाहें तो वेबसाइट के साथ एसएमएस से भी अपना परिणाम देख सकेंगे, जानें क्या है तरीका
PM मोदी ने कर्तव्य भवन का किया उद्घाटन
धानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को ‘कर्तव्य भवन’ का उद्घाटन किया, जो प्रस्तावित दस साझा केंद्रीय सचिवालय भवनों में से पहला है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना का उद्देश्य विभिन्न मंत्रालयों और विभागों को एक ही परिसर में लाना है ताकि प्रशासनिक कार्यक्षमता को बढ़ाया जा सके।
ट्रंप ने भारत पर फोड़ा टैरिफ बम
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस से तेल खरीद जारी रखने पर भारत पर ट्रैरिफ बम फोड़ा है। ट्रंप ने भारत से आयातित वस्तुओं पर अतिरिक्त 25 फीसदी टैरिफ लगाने का ऐलान किया। इसके साथ ही भारतीय उत्पादों पर अमेरिका में लगने वाला शुल्क अब बढ़कर 50 प्रतिशत हो जाएगा।
10 अगस्त से चलेंगी तीन नई वंदे भारत ट्रेन
भारतीय रेलवे की सेमी-हाई-स्पीड वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों का नेटवर्क लगातार विस्तार पा रहा है। इसी क्रम में 10 अगस्त 2025 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर्नाटक दौरे के दौरान तीन नई वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे।
UP : रक्षाबंधन की मिल गई सौगात
रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पर्व से पहले उत्तर प्रदेश सरकार के महिला कल्याण विभाग ने निराश्रित महिला पेंशन योजना के तहत 36 लाख से अधिक पात्र महिलाओं के आधार से जुड़े बैंक खातों में 1100 करोड़ रुपये से अधिक की राशि अंतरित कर दी है। यह धनराशि महिलाओं का जीवन में उम्मीद की किरण बनकर सामने आ रही है। प्रदेश की वे महिलाएं, जिनके पति नहीं है या किसी कारणवश अपनों की उपेक्षा का शिकार हैं उनके लिए यह योजना सम्मान का प्रतीक है।
