एजुकेशन

SBI PO Admit Card 2025: इस डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड करें एसबीआई पीओ एडमिट कार्ड, जानें कब होगी परीक्षा

SBI PO Admit Card 2025 Release Date: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की ओर से प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) परीक्षा का एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जारी किया जाएगा। अभ्यर्थी रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

Image

SBI PO Prelims Admit Card 2025 (Photo Credit: Canva)

SBI PO Admit Card 2025 Release Date: एसबीआई पीओ एडमिट कार्ड का इंतजार खत्म होने वाला है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की ओर से प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) परीक्षा का एडमिट कार्ड किसी भी वक्त जारी किया जा सकता है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए अप्लाई किया था, वह बैंक की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा यहां भी एसबीआई पीओ एडमिट कार्ड 2025 की डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।

एसबीआई पीओ प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन जुलाई या अगस्त में किया जाएगा। एग्जाम पैटर्न की बात करें तो इस परीक्षा में इंग्लिश, रीजनिंग एबिलिटी और क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड से कुल 100 अंकों के 100 सवाल पूछे जाएंगे। वहीं, इन सवालों को हल करने के लिए 1 घंटे का समय मिलेगा। वहीं, इसका एडमिट कार्ड परीक्षा के एक सप्ताह पहले जारी किए जाने की संभावना है। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है।

How to download SBI PO Admit Card 2025

  • सबसे पहले बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर एसबीआई पीओ एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

SBI PO Recruitment 2025: कितने पदों पर होगी भर्ती

इस प्रक्रिया के माध्यम से एसबीआई में पीओ के कुल 541 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, जनरल के लिए 203 पद, ईडब्ल्यूएस के लिए 50 पद, ओबीसी के लिए 135 पद, एससी के लिए 80 पद और एसटी के लिए 73 पद शामिल हैं। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article