SBI Clerk Mains Result 2025 Expected Date: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) क्लर्क मेंस एग्जाम रिजल्ट 2025 को जल्द जारी किए जाने की संभावना है। जिन लोगों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वे ऑफिशियल वेबसाइट- sbi.co.in से अपना परिणाम देख सकेंगे। बता दें, एसबीआई ने 21 नवंबर को परीक्षा का आयोजन किया था। प्रीलिम्स पास करने वाले छात्रों ने मेंस परीक्षा में भाग लिया था। जानें SBI Clerk Mains Result 2025 Expected Date क्या है? व कैसे चेक करेंगे रिजल्ट
इन रिजल्ट को पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किया जाएगा
SBI Clerk Mains Result 2025 Scorecard कैसे देखें
- रिजल्ट जारी होने के बाद सबसे पहले sbi.co.in पर जाएं
- होम पेज पर दाएं तरफ 'Careers' पर क्लिक करेंगे
- अब 'Recruitment Results' पर जाएंगे।
- क्रेडिंशियल डालेंगे, रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।
- SBI क्लर्क मेन्स स्कोरकार्ड PDF सेव करें और प्रिंट आउट ले लें।
कैसा आया था पेपर
SBI क्लर्क मेन्स को मॉडरेटली मुश्किल बताया गया है, यानी आसान से ज्यादा लेकिन बहुत कठिन से कुछ कम स्तर का। सेक्शन-वाइज रीजनिंग एबिलिटी और कंप्यूटर नॉलेज सेक्शन को मॉडरेट, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड- मॉडरेट, इंग्लिश लैंग्वेज- आसान, जनरल/फाइनेंशियल अवेयरनेस को आसान बताया गया।
कितने पदों पर होनी है भर्ती
SBI क्लर्क रिक्रूटमेंट ड्राइव के जरिये 6,589 वैकेंसी को भरा जान है। SBI क्लर्क मेन्स एग्जाम 2025 की डिटेल्स के लिए, कृपया ऑफिशियल वेबसाइट- sbi.co.in पर जाएं। रिजल्ट आने के बाद टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन वेबसाइट पर भी SBI Clerk Mains Result 2025 Link को शेयर किया जाएगा।
