SBI Clerk Mains Result 2024 Date and Time: एसबीआई क्लर्क मेन्स एग्जाम में शामिल युवाओं के लिए बड़ी खबर है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की ओर से क्लर्क पदों पर भर्ती के लिए आयोजित मेन्स एग्जाम का रिजल्ट (SBI Clerk Mains Result 2024) किसी भी वक्त जारी किया जा सकता है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा दी थी, वह बैंक की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज अपना रिजल्ट (SBI Clerk Mains Result 2024) चेक कर सकेंगे। इसके अलावा यहां भी एसबीआई क्लर्क मेन्स रिजल्ट 2024 की डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।
SBI Clerk Mains Result 2024 Release Date: कब आएगा रिजल्ट
एसबीआई क्लर्क मेन्स एग्जाम का आयोजन 25 फरवरी और 4 मार्च को किया गया था। वहीं, इस परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी बेसब्री से अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एसबीआई क्लर्क मेन्स एग्जाम का रिजल्ट 10 जून तक जारी कर दिया जाएगा। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। अपडेट आते ही आपको सबसे पहले यहां सूचित किया जाएगा।
SBI Clerk Mains Sarkari Result 2024: कट ऑफ मार्क्स होगा जारी
एसबीआई क्लर्क मेन्स रिजल्ट में इस साल लोकसभा चुनाव की वजह से देरी हुई। हालांकि, अब एसबीआई बहुत जल्द ही मेन्स रिजल्ट के साथ ही कट ऑफ मार्क्स भी जारी करेगा। बता दें कि इस परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को फिर लैंग्वेज प्रोफिशिएंसी टेस्ट (LPT) में शामिल होना होगा।
How to download SBI Clerk Mains Result 2024
- एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाएं।
- फिर एसबीआई क्लर्क मेन्स रिजल्ट 2024 लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
- यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
- अब स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
SBI Clerk Mains Result 2024: कितने पदों पर होगी भर्ती
इस प्रक्रिया के माध्यम से स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में क्लर्क के 8283 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को 17900 रुपये महीने बेसिक सैलरी मिलेगी। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
