Important Days in June 2024, June Calendar 2024: साल का छठा महीना यानी जून शुरू होने जा रहा है। देशभर के कई राज्यों में भीषण गर्मी और हीटवेव की वजह से स्कूलों के समय में बदलाव कर दिया गया है। वहीं, कुछ राज्यों में मौसम के मद्देनजर स्कूलों में छुट्टी का ऐलान कर दिया है। अब लगभग सभी स्कूल जून के आखिरी सप्ताह में दोबारा खुलेंगे। बच्चों के लिए गर्मी की छुट्टियों के अलावा जून का महीना अपने 30 दिनों में काफी कुछ समेटे हुए है। ऐसे में आज हम आपको इस महीने में पड़ने वाले राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय दिवसों के बारे में बताएंगे। यह खास दिन न केवल छुट्टियों बल्कि प्रतियोगी परीक्षाओं में आने वाले सवालों के लिहाज से भी आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं।
List of National & International Days in June
जून मे पड़ने वाले यह खास राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय दिवस महत्वपूर्ण मुद्दों पर चिंतन, उत्सव और जागरूकता बढ़ाने का अवसर प्रदान करते हैं।
| Date | Important Events |
| 1 जून 2024 | विश्व दुग्ध दिवस, वैश्विक अभिभावक दिवस |
| 2 जून 2024 | इटली गणतंत्र दिवस, तेलंगाना स्थापना दिवस |
| 3 जून 2024 | विश्व साइकिल दिवस |
| 4 जून 2024 | आक्रामकता के शिकार मासूम बच्चों का अंतर्राष्ट्रीय दिवस |
| 5 जून 2024 | विश्व पर्यावरण दिवस |
| 7 जून 2024 | विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस, राष्ट्रीय डोनट दिवस (जून का पहला शुक्रवार) |
| 8 जून 2024 | विश्व ब्रेन ट्यूमर दिवस, विश्व महासागर दिवस |
| 12 जून 2024 | विश्व बाल श्रम निषेध दिवस |
| 14 जून 2024 | विश्व रक्तदाता दिवस, मिथुन संक्रांति, झंडा दिवस |
| 15 जून 2024 | विश्व पवन दिवस, विश्व बुजुर्ग दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस |
| 18 जून 2024 | ऑटिस्टिक प्राइड डे, अंतर्राष्ट्रीय पिकनिक दिवस |
| 19 जून 2024 | जूनटीन्थ, विश्व सिकल सेल जागरूकता दिवस |
| 20 जून 2024 | विश्व शरणार्थी दिवस (अंतर्राष्ट्रीय) |
| 21 जून 2024 | विश्व संगीत दिवस, विश्व हाइड्रोग्राफी दिवस, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ग्रीष्म संक्रांति |
| 22 जून 2024 | विश्व वर्षावन दिवस |
| 23 जून 2024 | अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस, संयुक्त राष्ट्र लोक सेवा दिवस |
| 26 जून 2024 | नशीली दवाओं के दुरुपयोग और अवैध तस्करी को रोकने के लिए अंतरराष्ट्रीय दिवस, यातना के पीड़ितों के समर्थन में अंतर्राष्ट्रीय दिवस |
| 27 जून 2024 | हेलेन केलर दिवस |
| 29 जून 2024 | राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस |
| 30 जून 2024 | इंटरनेशनल एस्टॉरायड डे (विश्व क्षुद्रग्रह दिवस) |
