एजुकेशन

SBI Clerk Mains Exam Date 2025: जारी हुआ एसबीआई क्लर्क मेंस परीक्षा का शेड्यूल, देखें पूरा टाइम टेबल

SBI Clerk Mains Exam Date 2025 Announced: एसबीआई क्लर्क मेंस परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। जिन उम्मीदवारों ने प्री परीक्षा में सफलता हासिल की थी, वे ऑफिशियल वेबसाइट sbi.co.in या खबर में दिए टेबल से एसबीआई क्लर्क मेंस परीक्षा की तारीखें चेक कर सकते हैं।

Image

एसबीआई क्लर्क मेंस परीक्षा का शेड्यूल

SBI Clerk Mains Exam Date 2025 Announced: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने एसबीआई क्लर्क मेन्स 2025 परीक्षा की तारीख घोषित कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने एसबीआई क्लर्क प्री परीक्षा में सफलता हासिल की थी, वे ऑफिशियल वेबसाइट sbi.co.in या खबर में दिए टेबल से एसबीआई क्लर्क मेंस परीक्षा की तारीखें चेक कर सकते हैं। बता दें, अभी इस परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि नहीं आई हे, जल्द ही योग्य उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड भी जारी किया जाएगा।

SBI Clerk Mains Exam Date 2025

शेड्यूल के अनुसार, परीक्षा 21 नवंबर, 2025 को होने की संभावना है।

SBI Clerk Mains Exam 2025

उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट: sbi.co.in या sbi.bank.in पर परीक्षा का शेड्यूल देख सकते हैं। SBI जल्द ही योग्य उम्मीदवारों के लिए कॉल लेटर/एडमिट कार्ड जारी करेगा। केवल वही उम्मीदवार मेन्स परीक्षा दे पाएंगे जिन्होंने प्रीलिम्स परीक्षा पास की है।

परीक्षा के बारे में

SBI Clerk Mains कुल 200 अंकों का होगा। उम्मीदवारों को 2 घंटे 40 मिनट में 190 सवालों के जवाब देने होंगे। प्रश्न पत्र चार सेक्शन में बंटा होगा:

  • जनरल/फाइनेंशियल अवेयरनेस
  • जनरल इंग्लिश
  • क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड और रीजनिंग एबिलिटी
  • कंप्यूटर एप्टीट्यूड।

SBI Clerk Mains Exam Pattern

एक नजर में महत्वपूर्ण डिटेल्स देखने के लिए नीचे दी गई टेबल देखें:-

सेक्शन प्रश्नों की संख्या अधिकतम अंक समय अवधि
सामान्य / वित्तीय जागरूकता 50 50 35 मिनट
सामान्य अंग्रेजी 40 40 35 मिनट
क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड 50 50 45 मिनट
रीजनिंग एबिलिटी और कंप्यूटर एप्टीट्यूड 50 6045 मिनट
कुल 1902002 घंटे 40 मिनट (160 मिनट)
मुख्य बातें व चयन प्रक्रिया

SBI क्लर्क परीक्षा इंग्लिश सेक्शन को छोड़कर इंग्लिश और हिंदी दोनों भाषाओं में होती है। हर सेक्शन के लिए अलग-अलग टाइमिंग होती है; आप सेक्शन के बीच स्विच नहीं कर सकते। गलत जवाब देने पर 0.25 अंकों की नेगेटिव मार्किंग होगी। कोई सेक्शनल कटऑफ नहीं है, लेकिन फाइनल मेरिट के लिए मार्क्स नॉर्मलाइज किए जाते हैं। फाइनल सिलेक्शन केवल मेन्स परीक्षा में परफॉर्मेंस के आधार पर होता है (कोई इंटरव्यू नहीं)।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article