LIVE

Sarkari Naukri: घोषित हुआ यूपी पीसीएस प्रीलिम्स रिजल्ट, जानें लेटेस्ट सरकारी नौकरी व रिजल्ट के अपडेट

अंकिता पांडेUpdated Jun 27, 2023, 08:46 IST
Follow on Google News
Sarkari Naukri 2023

Sarkari Naukri: घोषित हुआ यूपी पीसीएस प्रीलिम्स रिजल्ट, जानें लेटेस्ट सरकारी नौकरी व रिजल्ट के अपडेट

यूपीएससी ने इस परीक्षा के लिए जारी किया एडमिट कार्ड, जानें कैसे करें डाउनलोड ! सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। केंद्र और राज्य सरकारो ने विभिन्न विभागों में 10वीं व 12वीं पास से लेकर ग्रैजुएट्स के लिए भर्ती निकाली है। अगर आप भी नौकरी की तलाश में हैं तो यहां हम आपको देश में निकली लेटेस्ट सरकारी नौकरी नोटिफिकेशन के बारे में बताएंगे। इसी के साथ इस हफ्ते जारी होने वाले रिजल्ट, आंसर-की व एडमिट कार्ड की भी ताजा जानकारी देंगे।

CUET PG Result 2023: कब आएगा सीयूईटी पीजी परीक्षा का रिजल्ट, यहां से करें चेक


यूपी में पुलिस कांस्टेबल के 52699 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जल्द ही शुरू की जाएगी। वहीं, एम पुलिस ने कांस्टेबल के 7090 पदों पर भर्ती के लिए हाल ही में नोटिफिकेशन जारी किया है। योग्य अभ्यर्थी इसके लिए 26 जून से 10 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऐसे ही तमाम अपडेट्स के लिए इस लाइव ब्लॉग के साथ बने रहें।

JUN 26, 2023 23:54 IST

Sarkari Naukri-Result 2023 LIVE - कब जारी होगी यूजीसी नेट आंसर-की

यूजीसी नेट परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अपडेट है। एनटीए इस परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की आज या कल में जारी कर देगा। जिसके बाद अभ्यर्थी किसी सवाल या जवाब पर आपत्ति होने पर तय समय के अंदर ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करा सकेंगे।
JUN 26, 2023 22:54 IST

Sarkari Naukri-Result 2023 LIVE - जारी हुआ यूपी पीसीएस प्रीलिम्स रिजल्ट

यूपी पीसीएस प्रीलिम्स परीक्षा का रिजल्ट आज यानी 26 जून को जारी कर दिया गया है। जारी सूचना के अनुसार, इस साल परीक्षा में कुल 4047 अभ्यर्थियो को सफल घोषित किया गया है।
JUN 26, 2023 22:11 IST

Sarkari Naukri-Result 2023 LIVE - एमपी पुलिस भर्ती के लिए आज से करें आवेदन

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मण्डल, भोपाल ने पुलिस कांस्टेबल के कुल 7090 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रकिया आज से शुरू कर दी है। इसके लिए 12वीं पास अभ्यर्थी 10 जुलाई तक या उससे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
JUN 26, 2023 22:03 IST

Sarkari Naukri-Result 2023 LIVE - जूनियर अकाउंटेंट पदों के लिए कल से करें अप्लाई

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने जूनियर अकाउंटेंट पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर 27 जून से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस प्रक्रिया के माध्यम से कुल 5388 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी।
JUN 26, 2023 21:46 IST

Sarkari Naukri-Result 2023 LIVE - डेंटल हाईजिनिस्ट पदों पर नौकरी का मौका

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने डेंटल हाईजिनिस्ट पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर तय समय के अंदर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
JUN 26, 2023 21:00 IST

Sarkari Naukri-Result 2023 LIVE - कब आएगा सीयूईटी परीक्षा का रिजल्ट

एनटीए की ओर से कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET) यूजी का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट cuet.samarth.ac.in पर जारी किया जाएगा। इस परीक्षा का आयोजन 21 मई से 23 जून तक कई चरणों में किया गया था।
JUN 26, 2023 20:20 IST

Sarkari Naukri-Result 2023 LIVE - असिस्टेंट प्रोफेसर के कई पद खाली

राजस्थान लोक सेवा आयोग ने असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर 25 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
JUN 26, 2023 19:38 IST

Sarkari Naukri-Result 2023 LIVE - कब होगी बिहार स्कूल टीचर परीक्षा

बिहार लोक सेवा आयोग ने पीआरटी, टीजीटी और पीजीटी एग्जाम की डेट आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जारी कर दी है। जिसके अनुसार, लिखित परीक्षा 24 अगस्त, 25 अगस्त, 26 अगस्त और 27 अगस्त को आयोजित की जाएगी।
JUN 26, 2023 18:35 IST

Sarkari Naukri-Result 2023 LIVE - यूपी में कांस्टेबल की बंपर भर्ती

यूपी में पुलिस कांस्टेबल के 52699 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जल्द ही शुरू की जाएगी। योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर तय समय के अंदर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
JUN 26, 2023 18:11 IST

Sarkari Naukri-Result 2023 LIVE - कब आएगा सीजीएल ए़डमिट कार्ड

कर्मचारी चयन आयोग की ओर से कंबाइंड ग्रैजुएट लेवल टियर 1 परीक्षा का एडमिट कार्ट आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जारी किया जाएगा। सीजीएल टियर 1 परीक्षा का आयोजन 14 जुलाई से 27 जुलाई तक देश के विभिन्न केंद्रों पर किया जाएगा।
JUN 26, 2023 17:30 IST

Sarkari Naukri-Result 2023 LIVE - जारी हुआ यूपीएससी सीएमएस एडमिट कार्ड

यूपीएससी ने सीएमएस परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। इस परीक्षा का आयोजन 16 जुलाई को किया जाएगा।
JUN 26, 2023 16:43 IST

Sarkari Naukri-Result 2023 LIVE - कब आएगा यूपी पीसीएस रिजल्ट

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग पीसीएस प्रीलिम्स परीक्षा का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जारी करने जा रहा है। इस परीक्षा का आयोजन 14 मई को किया गया था।
JUN 26, 2023 16:14 IST

Sarkari Naukri-Result 2023 LIVE - एमपी पुलिस में नौकरी के लिए आज से करें अप्लाई

एमपी पुलिस कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर आज यानी 26 जून से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस प्रक्रिया के माध्यम से कांस्टेबल के कुल 7090 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी।
JUN 26, 2023 15:41 IST

Sarkari Naukri-Result 2023 LIVE - यूपी में 12वीं पास के लिए नौकरी का मौका

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने प्रवर्तन कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर 7 जुलाई से 28 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
JUN 26, 2023 15:23 IST

Sarkari Naukri-Result 2023 - एम्स, नागपुर में नौकरी

एलएल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज ;एम्सद्ध नागपुर ने नौकरी निकाली है। इस नौकरी की जानकारी रोजगार समाचार (24-30) जून 2023 में मौजूद है। इस भर्ती अभियान के जरिये 58 संकाय पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। कुल 58 रिक्तियों में से 11 प्रोफेसर के लिएए 09 अतिरिक्त प्रोफेसर के लिएए 15 पद के लिए हैं। एसोसिएट प्रोफेसर और 23 असिस्टेंट प्रोफेसर पद के लिए हैं।
JUN 26, 2023 14:53 IST

Sarkari Naukri-Result 2023 LIVE - जारी हुई इंजीनियरिंग प्रवेश के लिए अनंतिम रैंक सूची

तमिलनाडु सरकार ने इंजीनियरिंग प्रवेश के लिए अनंतिम रैंक सूची जारी कर दी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट tneaonline.orgपर जाकर इसे चेक कर सकते हैं। रैंक सूची उम्मीदवार लॉगिन के माध्यम से जांची जा सकती है।
JUN 26, 2023 13:18 IST

Sarkari Naukri-Result 2023 LIVE - कांस्टेबल (ट्रेड्समैन/तकनीकी) पदों के लिए प्रवेश पत्र जारी

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (Central Reserve Police Force) ने कांस्टेबल (ट्रेड्समैन/तकनीकी) पदों के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती अभियान के लिए आवेदन किया है, वे अपना प्रवेश पत्र crpf.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं। सीधा लिंक CRPF Admit Card
JUN 26, 2023 12:35 IST

Sarkari Naukri 2023 Live - ईएएमसीईटी काउंसलिंग 2023

तेलंगाना स्टेट काउंसिल ऑफ हायर एजुकेशन (Telangana State Council of Higher Education) ने टीएस ईएएमसीईटी काउंसलिंग 2023 (TS EAMCET counselling 2023 ) के पहले चरण के लिए आज, 26 जून को ऑनलाइन पंजीकरण शुरू कर दिया है। योग्य उम्मीदवारों को tseamcet.nic.in के माध्यम से आवेदन करना होगा।
JUN 26, 2023 12:04 IST

Sarkari Naukri 2023 Live - शुरू, 7090 पदों के लिए एमपी पुलिस में कांस्टेबलों की भर्ती

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (Madhya Pradesh Employees Selection Board) आज, 26 जून से एमपी पुलिस में कांस्टेबलों की भर्ती प्रक्रिया के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू करेगा। इच्छुक उम्मीदवार 10 जुलाई तक esb.mp.gov.in पर अपने फॉर्म जमा कर सकते हैं।
JUN 26, 2023 11:38 IST

Sarkari Naukri Live- DRDO में नौकरी

नौसेना विज्ञान और प्रौद्योगिकी प्रयोगशाला विशाखापत्तनम, ने 24 से 30 जून वाले रोजगार समाचार में नौकरी निकाली है। बता दें, नौसेना विज्ञान और प्रौद्योगिकी प्रयोगशाला विशाखापत्तनम डीआरडीओ की एक प्रमुख प्रयोगशाला है। कुल 62 पदों पर नियुक्ति की जाएगी, जिन पर Graduate/Diploma/ITI Apprentice वाले लोग आवेदन कर सकेंगे।