
Sarkari Naukri 2023 Updates: आ गई सरकारी नौकरी की बहार, 10वीं व 12वीं पास के लिए भी शानदार मौका
Sarkari Naukri 2023, Bihar STET Result 2023, UP Police Recruitment 2023 Updates: अगर आप सरकारी नौकरी ढूंढ रहे हैं, अब आपकी तलाश पूरी होने वाली है। अगर आप 10वीं, 12वीं पास सरकारी नौकरी तलाश रहे हैं तो हम आपको बताएंगे कि कहां कहां निकले हैं मौके। इस समय पुलिस एसआई, कांस्टेबल के अलावा स्वास्थ्य, बैंकिंग, रक्षा क्षेत्र व रेलवे व अन्य सेक्टर में भी नौकरी के अवसर हैं। यूपीएससी, आईटीबीपी व सीएसएल में केंद्रीय स्तर की सरकारी नौकरी का मौका है। राज्य स्तर पर भी ढेरों मौके बने हुए हैं जैसे एसएससी ने आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर 7547 कांस्टेबल रिक्तियों के लिए अधिसूचना जारी की है। इसके अलावा कई बड़े रिजल्ट्स भी आने हैं, इन सभी अपडेट्स को आप यहां से जान सकेंगे। इस समय एम्स ने कई शहरों जैसे पटना, राजकोट, भटिंडा में नौकरी निकाल रखी है। इसके अलावा पंजाब में नेशनल हेल्थ मिशन के तहत भी भर्ती चल रही है। रक्षा क्षेत्र में डीआडीओ ने विज्ञप्ति जारी कर दी है।
Latest Government Jobs Reult 2023