Sarkari Naukri 2026 Live: 10वीं 12वीं पास के लिए सरकारी नौकरी का शानदार मौका! रेलवे, बैंकिंग और एसएससी समेत इन विभागों में नौकरी
Latest Govt. Jobs 2026 : साल की शुरुआत में दूसरे महीने यानी फरवरी में देश के अलग-अलग सरकारी विभागों में बंपर भर्तियां निकली हैं। इस लाइव ब्लॉग में आपको हर एक बड़ी सरकारी वेकेंसी की जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। ऐसे में सरकारी नौकरी से जुड़ी जानकारी के लिए इस लेख में बने रहें। इसमें अलग-अलग राज्यों के विभागों से लेकर शिक्षक भर्ती तक शामिल हैं। साथ ही कई सारे अप्रेंटिस के पद भी भरे जाएंगे, जो कि फ्रेशर्स के लिए एक शानदार मौका है।
Sarkari Naukri 2026 Live: 10वीं 12वीं पास के लिए सरकारी नौकरी का शानदार मौका! रेलवे, बैंकिंग और एसएससी समेत इन विभागों में नौकरी
NCERT Vacancy 2026
राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (NCERT) ने शिक्षा में अपना करियर बनाने वाली युवाओं को शानदार मौका दिया है। परिषद ने साल 2026 के लिए अलग-अलग टीचिंग और नॉन-टीचिंग पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के जरिये 117 खाली पदों को भरा जाएगा। भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ncert.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं।
NCERT के जरिये भरे जाएंगे इतने पद
NCERT भर्ती के जरिये प्रोफेसर के 24 पद, एसोसिएट प्रोफेसर के 45 पद, असिस्टेंट प्रोफेसर के 42 पद, लाइब्रेरियन का 1 पद और असिस्टेंट लाइब्रेरियन के 5 पद भरे जाएंगे। इन पदों में आवेदन के लिए उम्मीदवारों के पास संबंधित विषय में मास्टर्स डिग्री के साथ-साथ पीएचडी की डिग्री भी अनिवार्य है। इसके साथ ही यूजीसी के नियमों के मुताबिक नेट क्वीयर होना और शिक्षा के क्षेत्र में पर्याप्त अनुभव भी जरूरी है। भर्ती से जुड़ी पदवार जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन पढ़ने की सलाह दी गई है।
Sarkari Naukri 2026 Live: शिक्षक के इतने पदों पर वैकेंसी
Sarkari Naukri 2026 Live: हरियाणा में निकली सरकारी नौकरी
Sarkari Naukri 2026 Live: 16 फरवरी को जारी होगा जेईई मेन का रिजल्ट
Sarkari Naukri 2026 Live: BSNL Recruitment 2026
Sarkari Naukri 2026 Live - बैंक ऑफ बड़ौदा में सरकारी नौकरी
Sarkari Naukri 2026 Live: शिपयार्ड में करें शानदार नौकरी
Sarkari Naukri 2026 Live: यूनिवर्सिटी में नॉन-टीचिंग पदों पर सरकारी नौकरी
Sarkari Naukri 2026 Live: UPSC सिविल सर्विसेज एग्जामिनेशन (CSE) 2026
Sarkari Naukri 2026 Live: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में आवेदन का मौका, हजारों पदों पर नौकरी
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) में 2273 CBO के पदों के लिए भर्ती 2026 के लिए कोई भी ग्रेजुएट कैंडिडेट ऑनलाइन अप्लाई कर सकता है। ऑनलाइन एप्लीकेशन खुले हैं जो कि 25 फरवरी को बंद हो जाएगा। कैंडिडेट SBI की वेबसाइट sbi.bank.in/ के जरिए ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।
